नागपुर

Published: Jul 02, 2023 11:05 AM IST

Nagpur Accidentमहाराष्ट्र: नागपुर के पास बोरखेड़ी फ्लाईओवर से रेलवे ट्रैक पर गिरी तेज रफ़्तार कार, 5 घायल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नईदिल्ली/नागपुर. महारष्ट्र से मिली एक सनसनीखेज खबर के अनुसार, आज उपराजधानी नागपुर (Nagpur) में सुबह करीब 7.30 बजे यहां के बोरखेड़ी फ्लाईओवर (Borkhedi flyover)  से एक तेज रफ्तार कार सीधे निचे रेलवे ट्रैक पर गिर गई। इस हादसे में कार सवार 5 लोग घायल हो गए हैं। वहीं घायलों को इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जी हां, बीते शनिवार को बुलढाणा हादसे के बाद आज यानी रविवार की सुबह एक तेज रफ़्तार कार नागपुर में एक फ्लाईओवर से रेलवे ट्रैक पर गिर पड़ी। यह दुर्घटना सुबह तकरीबन साढ़े सात बजे की बताई जा रही है है। यह हादसा तब हुआ जब तेज रफ़्तार कार नागपुर के बोरखेड़ी फ्लाईओवर से गुजर रही थी। पुलिस के मुताबिक कार में पांच लोग सवार थे। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

मामले पर स्थानीय बुटीबोरी पुलिस ने जानकारी दी कि, आज सुबह 7.30 बजे नागपुर को जाती बोरखेड़ी फ्लाईओवर से एक तेज रफ्तार कार रेलवे ट्रैक पर जा गिरी। इस हादसे में कार सवार 5 लोग घायल हो गए हैं। वहीं घायलों को इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पता हो कि, बीते शनिवार को ही बुलढाणा जिले में भीषण बस हादसे में 26 लोग अपनी जान गँवा चुके हैं। मामले पर बस के ड्राइवर के मुताबिक बस का टायर फटने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया था और बस पहले एक खंबे और फिर डिवाइडर टकराकर पलट गयी थी। इस दौरान बस में आग लग गयी और अंदर मौजूद लोगों को जरा भी संभलने और बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। वहीं आज यानी रविवार की ही सुबह यह भयंकर हादसा हो गया है।