नागपुर

Published: Mar 29, 2024 09:29 AM IST

Ramtek Lok Sabha Seatलोकसभा उम्मीदवारी रद्द होने से गुस्साई रश्मि बर्वे, सरकार को सुनाई खरी-खोटी, कहा- जल्द...

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
रश्मी बर्वे -मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (डिजाइन फोटो)


रामटेक:
महाराष्ट्र (Maharashtra Lok Sabha elections 2024) के रामटेक (Ramtek Lok Sabha Seat) में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections 2024) से पहले कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका लगा है। दरअसल चुनाव आयोग ने रामटेक लोकसभा क्षेत्र की उम्मीदवार रश्मी बर्वे (Rashmi Barve) की उम्मीदवारी रद्द कर दी। जाति सत्यापन समिति द्वारा उनका प्रमाणपत्र रद्द किये जाने के बाद चुनाव आयोग ने यह फैसला लिया।

इस बीच लोकसभा उम्मीदवारी रद्द होते ही रश्मि बर्वे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना गुस्सा जाहिर किया। आइए यहां जानते है उन्होंने क्या कहा…

गरीब महिला के साथ अन्याय

रश्मि बर्वे ने आलोचना करते हुए कहा कि इन सभी घटनाओं के बाद आज सत्ता में तानाशाही शासन और नेताओं द्वारा सत्ता हथियाने का मामला स्पष्ट हो गया है। एक तरफ आप ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का नारा लगाते हैं और दूसरी तरफ आप एक गरीब महिला के साथ अन्याय करते हैं। हालांकि, बर्वे ने यह भी चेतावनी दी है कि मैं सत्ता से डरूंगी नहीं बल्कि और भी मजबूत होउंगी।

जल्द जाएगी सरकार

इस दौरान बर्वे ने गुस्से में कहा, “जो कोई भी उनके खिलाफ खड़ा है, वे उन्हें खत्म करने के लिए काम कर रहे हैं। चुनाव से एक घंटे पहले एक महिला का जाति प्रमाण पत्र रद्द करने की घोषणा करने के लिए सरकार को शर्म आनी चाहिए। आपके पास ज्यादा समय नहीं बचा है, सरकार जल्द ही चली जाएगी।”

न्याय पर पूरा भरोसा

“हम सच्चाई की राह पर चल रहे हैं। कितना भी संघर्ष करना पड़े, अब हम हाईकोर्ट में अपील करने जा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट में जाने के बाद हमें न्याय जरूर मिलेगा। हमें न्याय के देवता पर पूरा भरोसा है।” ऐसा भी रश्मी बर्वे ने कहा है।

तब क्यों नहीं जताई आपत्ति

मेरे पति यानी श्याम कुमार बर्वे के भी कुछ नामांकन आवेदनों पर आपत्ति की गयी थी। बर्वे ने चुनौती भी दी कि अगर इतनी ताकत है तो चुनाव मैदान में दिखाओ। मैंने 2020 में अनुसूचित जनजाति सदस्य के रूप में भी चुनाव लड़ा था। उन्होंने सरकार से यह भी पूछा कि उन्होंने तब आपत्ति क्यों नहीं जताई। फ़िलहाल रश्मी बर्वे की उम्मीदवारी जाने से कांग्रेस को रामटेक में बड़ा झटका लगा है।