नागपुर

Published: Mar 08, 2024 09:47 AM IST

Maha Shivratri in Maharashtra महाशिवरात्रि के अवसर पर सजे महाराष्ट्र के शिव मंदिर, महादेव को अर्जी लगाने उमड़ें श्रद्धालु, देखें तस्वीरें

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
महाराष्ट्र के शिव मंदिर (डिजाइन फोटो)

नागपुर: आज का यह पावन पर शिव भक्तों के लिए बहुत खास है। महाशिवरात्रि (Maha Shivratri 2024) के शुभ अवसर पर पूरे महाराष्ट्र के शिव मंदिरों (Maharashtra Shiv Mandir) को शानदार तरीके से  सजाया गया है और भगवान शंकर के दर्शन के लिए गुरुवार की आधी रात से शिव भक्तों की भीड़ मंदिरों में उमड़ पड़ी हैं।

 

महाशिवरात्रि के इस खास दिन पर महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में घृष्णेश्वर (Ghrishneshwar Temple), पुणे में भीमाशंकर और नासिक में त्र्यंबकेश्वर मंदिर में भारी संख्या में भक्त आ रहे हैं।

 

सजे शिव मंदिर 

आपको बता दें कि आठवें ज्योतिर्लिंग के रूप में विख्यात हिंगोली जिले के औंधा नागनाथ मंदिर में शुक्रवार तड़के से पूजा अनुष्ठान शुरू हो गया है। आज शंकर की पूजा का विशेष महत्व होने के कारण भक्त शिवलिंग पर बेलपत्र और दूधाभिषेक करने के लिए उमड़ रहे हैं। जी हां आज के इस खास दिन के लिए हर साल की तरह इस साल भी महाशिवरात्रि के अवसर पर औंधा नागनाथ मंदिर को फूलों से सजाया जाता है। हालांकि इस साल पहली बार एक शिवभक्त किसान ने मंदिर परिसर को केसरिया आमों से सजाया है।

त्र्यंबकेश्वर मंदिर में उमड़ें भक्त 

उधर, 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक संभाजीनगर जिले के वेरुल के घृष्णेश्वर के दर्शन के लिए गुरुवार आधी रात से ही भक्त कतार में लगे हैं। हर-हर महादेव के नारे से पूरा  मंदिर परिसर गूंज उठा हैं। वहीं महाशिवरात्रि के मौके पर नासिक के प्रसिद्ध त्र्यंबकेश्वर मंदिर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। सुबह 4 बजे विधिवत पूजा के बाद मंदिर को भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिया गया है। त्र्यंबकेश्वर में दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। 

महाशिवरात्रि 2024 (डिजाइन फोटो)

महादेव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ 

विदर्भ के पंढरी माने जाने वाले बुलढाणा जिले के संतनगरी शेगांव में महाशिवरात्रि के मौके पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। संत गजानन महाराज की समाधि के दर्शन के लिए देश के विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालु शेगांव में प्रवेश कर चुके हैं। वहीं राज्य के हर शिव मंदिर में पूजा के लिए श्रद्धालु आ रहे हैं।