नागपुर

Published: Apr 01, 2024 09:26 AM IST

Maharashtra Rain Alert महाराष्ट्र में आज फिर बेमौसम बारिश, विदर्भ, मराठवाड़ा में मौसम विभाग की चेतावनी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश (डिजाइन फोटो)

नागपुर: जहां देश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी का मौसम है वहीं अब महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश (Maharashtra Unseasonal Rain) होने की संभावना है। जैसा की हम सब जानते है रविवार को महाराष्ट्र में आंधी-तूफान ने जमकर तबाही मचाई है। इसलिए अभी भी कई जगह पर बादल छाए है। ऐसे में अब के महाराष्ट्र के अधिकतम तापमान में मामूली कमी आई है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि देश का सबसे अधिक तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस कल (31 मार्च) अहमदनगर जिले के जेउर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में बेमौसम बारिश की चेतावनी (Maharashtra Rain Alert) दी है। आइए जानते है मौसम विभाग ने क्या कहा है…

अगले 24 घंटों में बारिश

रविवार को प्रदेश में कई स्थानों पर तेज हवाओं और बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बेमौसम बारिश हुई। वहीं आपको बता दे कि कोंकण सहित मध्य महाराष्ट्र में कल हल्की बारिश हुई। कई जगहों पर बारिश की रिमझिम फुहारें देखने को मिल रही हैं। बीड जिले के कुछ हिस्सों में बेमौसम बारिश हुई है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के मौसम (Weather Update) में बदलाव देखने को मिल रहा है। अगले 24 घंटों में देश में बेमौसम बारिश का अनुमान है।

ये जगहें होंगी प्रभावित

बता दें कि मौसम विभाग ने आज महाराष्ट्र समेत देश के विभिन्न हिस्सों में तूफानी हवाओं के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है। मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ के जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि बारिश 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार (Rain Alert) से होगी। एक तरफ राज्य में बारिश हो रही है तो दूसरी तरफ तापमान भी काफी बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों के बीमार होने की संभावनाएं काफी बढ़ रही है।

यहां चलेगी लू

इसके अलावा हम देश के बाकी हिस्सों की बात करें तो अगले 24 घंटों के दौरान असम और मेघालय के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान (Weather Update Today) है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कुछ स्थानों पर बर्फबारी की आशंका है। मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश, विदर्भ, कर्नाटक और तेलंगाना में लू चलने की संभावना जताई है। ऐसे में अब फिर से एक बार महाराष्ट्र बेमौसम बरसात से भीगने वाला है।