नागपुर

Published: Mar 24, 2024 12:11 PM IST

Vikas Thakre VS Nitin Gadkariउम्मीदवारी मिलते ही विकास ठाकरे ने नितिन गडकरी पर साधा निशाना, कहा...

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
विकास ठाकरे-नितिन गडकरी (फाइल फोटो)

नागपुर: भाजपा (BJP) की ओर से फिर एक बार नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) नागपुर लोकसभा सीट के लिए चुनाव (Nagpur lok sabha election 2024) के मैदान में उतरे है। वहीं अब महाविकास अघाड़ी (MVA) ने नागपुर सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। यह सीट कांग्रेस (Congress) के पास आ गई है और विकास ठाकरे (Vikas Thakre) यहां से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। अब यहां बीजेपी नेता नितिन गडकरी और कांग्रेस नेता विकास ठाकरे के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। इस बीच उम्मीदवारी की घोषणा होते ही विकास ठाकरे काम में लग गए और उन्होंने नितिन गडकरी पर अपनी विरोधी तोप चला दी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि विकास ठाकरे कांग्रेस के नागपुर शहर अध्यक्ष हैं और अब लोकसभा चुनाव में नागपुर सीट से गडकरी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे है। आइए जानते है विकास ठाकरे ने नितिन गडकरी पर निशाना साधते हुए क्या कहा है।

मोदी लहर में चुने गए थे गडकरी

लोकसभा उम्मीदवारी की घोषणा होते ही विकास ठाकरे ने निजी मीडिया से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने नितिन गडकरी की जमकर आलोचना की। नितिन गडकरी नरेंद्र मोदी की लहर पर चुने गए सांसद हैं। नितिन गडकरी कहते हैं कि उन्होंने नागपुर शहर का विकास किया। तो ये विकास उनसे पहले कभी नहीं हुआ? ये सवाल ठाकरे ने पूछा।

13 बार कांग्रेस के सांसद…

नागपुर में अब तक 13 बार कैसे चुने गए कांग्रेस के सांसद? विकास ठाकरे ने कई सवाल उठाए कि एयरपोर्ट, एमआईडीसी, मिहान ये सब किसकी देन है। ठाकरे ने चुनौती दी कि नितिन गडकरी को यह भी जवाब देना चाहिए कि विकास से आम लोगों को कितना फायदा हुआ है। इस तरह ठाकरे ने गडकरी को घेरा है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि गडकरी इस पर क्या जवाब देते है।

नागपुर में कौन जीतेगा

जैसा की हम सब जानते है नितिन गडकरी नागपुर के साथ-साथ महाराष्ट्र और देश में भी बड़ा नाम हैं। बीजेपी का दावा है कि वह केंद्र में मंत्री हैं और उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान नागपुर में कई विकास कार्य किये हैं। भाजपा नेता देवेन्द्र फडणवीस भी नागपुर से आते हैं। इसलिए नागपुर बीजेपी के लिए प्रतिष्ठित सीट है। वहीं, कांग्रेस ने यह सीट जीतकर बीजेपी को मात देने की तैयारी शुरू कर दी है। नागपुर कांग्रेस के नेता गुटबाजी भूलकर काम में लग गये हैं। यहां के नेताओं ने विश्वास जताया है कि हर हाल में विकास ठाकरे को चुना जाना चाहिए। तो नागपुर की सीट कौन जीतने वाला है? क्या कांग्रेस जीतेगी नागपुर लोकसभा सीट ? ये सब देखना होगा और इसी पर नागपुर की जनता की नजर बनी हुई है।