नाशिक

Published: Apr 21, 2022 06:43 PM IST

ST Strike Updatesयेवला डिपो में लौटे 192 एसटी कर्मचारी, सभी रूटों पर बस सेवाएं सुचारू करने का प्रयास

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

येवला: विभिन्न मांगों को लेकर की गई हड़ताल के संबंध में उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार एसटी कर्मचारी काम पर लौट रहे हैं। येवला डिपो (Yewla Depot) के 192 कर्मचारी (Employees) काम पर आ गए हैं। एसटी सेवा (ST Service) शुरू होने से डिपो में कमाई शुरू हो गई है। तकनीकी विभाग के 17 कर्मचारी और 14 प्रशासनिक कर्मचारी इसमें शामिल हैं। 35 लोगों के मामले में अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। 

डिपो में 40 बसे हैं और उनमें से लगभग 38 का परिचालन शुरू हो गया है।  बसें हर दिन में लगभग 90 ट्रिप लगाती हैं।  यात्रियों की असुविधा को धीरे-धीरे दूर किया जा रहा है।  जैसे-जैसे तकनीकी विभाग के कर्मचारी शामिल होते जा रहे हैं, खराब बसों के मेंटेनेंस का काम भी शुरू कर दिया गया है। 

दूर हो रही है यात्रियों की परेशानी 

अधिकांश बसों के आने से शहर और तहसील में यात्रियों की परेशानी दूर हो रही है और डिपो प्रशासन भी व्यस्त मार्ग पर बसों को व्यवस्थित करने का प्रयास कर रहा है। चरणबद्ध तरीके से सभी रूटों पर बस सेवाओं को सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है। वरिष्ठ नागरिकों ने अपने स्मार्ट कार्ड का नवीनीकरण करा लिया है और छात्रों के लिए पास भी शुरू कर दिया गया है।