नासिक

Published: Sep 11, 2023 02:50 PM IST

Leopard Attackतेंदुए के हमले में 5 घायल, दारणा-गोदावरी संगम खुलेआम घूम रहा है नरभक्षी तेंदुआ !

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Representative Image
नासिक: दारणा-गोदावरी संगम (Darna-Godavari Sangam) के जोगलटेंभी (ता. सिन्नर) में तेंदुए (Leopard) ने अलग-अलग 3 जगह पर नागरिकों पर हमला किया, जिसमें 5 घायल (5 injured) हो गए। उन पर स्थानीय प्राथमिक आरोग्य केंद्र, जिला सरकारी अस्पताल और मनपा के बिटको अस्पताल में उपचार किए जा रहे है। इसमें से दो हमले केवल 10 मिनट के अंतर में एक ही जगह पर हुए। घायलों में सगे बहन-भाई शामिल है। 
 
जोगलटेंभी गांव में अगसत माह के अंत में संगीता काले नामक महिला पर तेंदुए ने हमला किया था। इसके दो सप्ताह के बाद नायगाव-जोगलटेंभी मार्ग के सीमेंट पाइप कारखाना परिसर में तेंदुए ने दो को अपना निशाना बनाया। नायगाव स्थित साप्ताहिक बाजार में गई जया जाधव बाइक से घर जा रही थी। दमियान मार्ग में घात लगाकर बैठे तेंदुए ने उन पर हमला किया, जिसमें जाधव घायल हो गई। 
 
 
इस बीच बाइक से घर जा रहे संजय जेजूरकर पर तेंदुए ने हमला किया, जिसमें संजय जेजूरकर, पुत्र सार्थक (12) और पुत्री प्रतीक्षा (18) घायल हो गए। तीनों को प्राथमिक आरोग्य केंद्र में उपचार के लिए दाखिल किया गया। तीसरी घटना जोगलटेंभी नायगाव मार्ग पर सामने आई. हीरामन मोरे संगम पर स्नान के लिए जा रहे थे। दरमियान खेत से आए तेंदुए ने उन पर हमला किया। घायल मोरे पर बिटको अस्पताल में उपचार किए जा रहे है। घटनाओं की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया।