नाशिक

Published: Dec 21, 2020 02:43 PM IST

Cold wavesठंड की वापसी से ठिठुरे निफाड़वासी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

निफाड़. जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश की ठंडी लहरों (Cold waves) ने अरब सागर और हिंद महासागर पर कहर बरपाया है। निफाड़ तहसील (Nifad Tehsil) में ठंड की वापसी के कारण उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं से लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

पूरे तहसील का पारा गिरने से कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। निफाड़ तहसील में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सबसे कम 12 नवंबर को (8.5) दर्ज किया गया था। 

निफाड़ तहसील में न्यूनतम तापमान प्रतिदिन गिरता जा रहा है, ठंड से बचने के लिए कुछ स्थानों पर अलाव जलाई जा रही है। वहीं जहां लोग ठंड से परेशान हैं वहीं, कृषि फसलों अंगूर, गेहूं और चने के लिए यह कड़ाके की ठंड लाभदायक बताई जा रही है।