नासिक

Published: Apr 11, 2024 05:34 PM IST

Cultivation of Ganjaलोकसभा चुनाव से पहले गांजे की बड़ी खेप बरामद, रावेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

रावेर: रावेर (Raver) तहसील के थाना पुलिस अधिकारी डॉ विशाल जयसवाल ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए सतपुड़ा पहाड़ी के सहस्रलिंग लाल माती इलाके के एक खेत में गांजे के पौधों के साथ दो आरोपी पर मामला दर्ज किया एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से बताया गया कि आरोपी अपने खेत में ज्वारी की फसल के बीच अवैध तरीके से गांजे की खेती (Cultivation of Ganja) कर रहा था। पुलिस ने चुनाव के पहले गांजे की बड़ी खेप बरामद की है।

रावेर तहसील की थाना पुलिस ने एक खेत से अवैध गांजे के पौधे बरामद किए। खेत में ज्वार के पौधों के (बीच 91 किलो 400 ग्राम) गांजे के पौधे बरामद हुए, पौधों की लंबाई करीब चार से पांच फिट होगी। बरामद किये गए गांजे की बाजार में कीमत करीब 6 लाख 21 हजार 520 रुपये बताई जा रही है। वहीं, पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। रावेर थाना अधिकारी डॉ विशाल ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर डॉ महेश्वर रेड्डी पुलिस अधीक्षक जलगांव, अशोक नखाते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जलगांव फैजपुर की सहायक पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा सिंह ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और आरोपियों धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है।

इसी के तहत मुखबिर से मिली के रावेर पाल रोड पर स्थित सहस्रलिंग लाल माती के खेत में गांजे के पौधों की खेती है पुलिस को खबर मिलते ही वो अपने दस्ते के साथ मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने अकरम कासम तडवी और शाहरुख कासम तडवी (निवासी सहस्रलिंग) के खेत में दबिश दी। पुलिस को मौके पर गांजा के पौधे दिखाई दिए। गिरफ्तार आरोपी से इस पर पुलिस ने पूछताछ की तो गांजा के पौधों की खेती की बात आरोपी ने स्वीकार की है। पुलिस ने खेत से गांजा के सभी पौधे उखाड़ कर तहसील कृषि अधिकारी भाऊसाहेब वाळके, दो पंच, फोटो ग्राफर के समक्ष उन पौधों का वजन कराया तो उनका वजन करीब 91 किलो 400 ग्राम पाया गया। इस पर पुलिस ने पौधों को जब्त करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।