नाशिक

Published: Jul 19, 2022 04:45 PM IST

Nashik Crimeशिवसेना नेता पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Pic

नाशिक : शिवसेना (Shiv Sena) पदाधिकारी निलेश उर्फ बाला कोकणे (Bala Konkane) पर शहर के एम जी रोड के पास स्थित यशवंत व्यायाम शाला पर धारदार हथियार (Sharp Weapons) से हमला किया। कोकणे का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज (Treatment) जारी है। 

सिर और पीठ पर वार

नाशिक शहर की मध्य विधानसभा के मुखिया नीलेश उर्फ बाला कोकणे रात के समय अपने दोपहिया वाहन से जा रहे थे, तभी एम जी रोड स्थित यशवंत जिमनैजियम इलाके में अज्ञात हमलावरों ने उनके सिर और पीठ पर धारदार हथियार से वार कर दिया। कोकणे पर हमला करने के बाद हमलावर फरार हो गए। 

पुलिस ने शुरू की जांच 

स्थानीय नागरिकों की मदद से कोकणे को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की शिकायत भद्रकाली पुलिस स्टेशन में दर्ज करायी गई है। भद्रकाली पुलिस ने हत्या की जांच भी शुरू कर दी है। कोकणे पर हमला किसने किया और इसके पीछे किसका हाथ था यह स्पष्ट नहीं हो सका है।  हालांकि कुछ लोग इस घटना को दो भागों में बंटी शिवसेना के टकराव के रूप में देख रहे हैं, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि इस घटना से अंदरुनी कलह से कुछ भी लेना देना नहीं है।