नाशिक

Published: Dec 17, 2020 10:25 PM IST

सुविधात्रिमूर्ति चौक से सिटी सेंटर मॉल तक बनेगा फ्लाईओवर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Three level interchange on highway - vector illustration

सिडको. शिवसेना के महानगर प्रमुख तथा नगरसेवक सुधाकर बडगुजर ने कहा कि त्रिमूर्ति चौक में निर्माण होने वाली यातायात की समस्या को हल करने के लिए 120 करोड़ रुपए खर्च कर त्रिमूर्ति चौक से सिटी सेंटर मॉल तक फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इस कार्य की शुरुआत फरवरी माह में होगी।

वे अपने सावता नगर स्थित संपर्क कार्यालय में आयोजित पत्रकार परिषद को संबोधित कर रहे थे। बता दें कि त्रिमूर्ति चौक में सड़क दुर्घटना का प्रतिशत बढ़ गया है। साथ ही आए दिन परिसर में यातायात ठप हो रहा है। छात्रों को सड़क क्रॉस करते समय कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सब्जी मंडी को लेकर भी कई शिकायतें है। यह सभी समस्या हल करने के लिए 120 करोड़ रुपए खर्च कर त्रिमूर्ति चौक से सिटी सेंटर मॉल तक फ्लाईओवर बनाया जाएगा।