नाशिक

Published: Feb 26, 2022 05:54 PM IST

Nashikमुंबई में मराठा यलगार, आजाद मैदान पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नाशिक: मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) के लिए संभाजी राजे (Sambhaji Raje) के आमरण अनशन के लिए छावा क्रांतिवीर सेना के साथ नाशिक (Nashik) से भी बड़ी संख्या में मराठा कार्यकर्ता मुंबई (Mumbai) पहुंच गए हैं।  

मुंबई के आजाद मैदान (Azad Maidan ) पर सभी आंदोलनकारी जमा होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। मराठा समुदाय के पदाधिकारी छावा क्रांतिवीर सेना के जिलाध्यक्ष आशीष हिरे और शहर अध्यक्ष योगेश गांगुर्डे के मार्गदर्शन में मुंबई के लिए सभी आंदोलनकर्ता रवाना हुए थे।  

बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी शामिल 

उल्लेखनीय है कि नाशिक से लेकर मुंबई तक महिला कार्यकर्ताओं की संख्या भी काफी है।  संभाजी राजे आज भी अनशन पर हैं।  समुदाय ने उनसे आरक्षण को लेकर सरकार के खिलाफ यलगार करने की मांग की थी। अंत में सुप्रीम कोर्ट के कुछ फैसले हैं, जिन्हें लागू करने की आवश्यकता है।  राज्य सरकार ने कहा है कि वह संभाजी राजे की मांगों पर काम कर रही है। शनिवार की सुबह से ही सैकड़ों कार्यकर्ता विभिन्न ग्रुपों में नाशिक से मुंबई के लिए रवाना होने लगे थे।