नाशिक

Published: Jan 25, 2022 03:54 PM IST

Maharashtra Weather Update महाराष्ट्र में ठंड का कहर, नाशिक जिले में 24 दिनों में 23 लोगों की मौत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Representative Pic

नाशिक : शहर में कड़ाके की ठंड की वजह से रेलवे स्टेशन (Railway Station), रामकुंड (Ramkund) सहित पंचवटी, सरकारवाडा, भद्रकाली पुलिस स्टेशन (Bhadrakali Police Station) की सीमा में 23 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। इनमें दो महिलाएं शामिल है। खास बात यह है कि मृतकों में बेघर और अंजान, बुजुर्ग लोग शामिल है।

शहर में ठंड की वजह से नाशिकवासी परेशान है। ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने का प्रचलन बढ़ा है। कई जगहों पर लोग आग जलाकर ठंडी दूर करते नजर आ रहे है। इसमें सबसे अधिक परेशानी बेघर और बुजुर्ग लोगों को हो रही है। इसकी वजह से हार्ट अटैक के मामले बढ़ गए है। जनवरी महीने में ठंड की वजह से अब तक 23 लोगों की मौत हुई है। 

गौरतलब है की पाकिस्तान (Pakistan) के कराची (Karachi) में शनिवार को जो तूफान उठा वह रविवार (Sunday) को गुजरात (Gujarat) की दिशा से होते हुए नाशिक (Nashik) में पहुंचा। अरबी समुद्र (Arabian Sea) में निर्माण हुए कम दबाव के कारण नाशिक में हल्की बारिश (Rain) हुई। हवा की रफ्तार (Speed) बढ़ी, जिसकी गति प्रति घंटा 16 से 20 किमी रही। हवा में आद्रता और धूल भरी हवा के कारण दृश्यमानता कमी रही।

इसके बाद नाशिक के निफाड़ का मौसम बदला। ठिठुरन का अनुभव हुआ। कुंदेवाडी के मौसम विभाग में तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्रामीण आग जलाने पर मजबूर हुए। विशेषता चाय और गर्म दूध पीने के लिए ग्राहकों की भीड़ रही। अचानक मौसम में बदलाव होने के कारण किसानों में परेशानी का साया देखने को मिली।अत्यंत रफ्तार से बदले मौसम और सात दिनों से जारी ठंड के प्रकोप से जिले के रब्बी मौसम की फसल को खतरा निर्माण हुआ है। गेहूं, चना, हरी सब्जी, प्याज और अंगूर पर इस मौसम का असर देखने को मिला।आने वाले 29 जनवरी से उत्तर भारत के हिमाचल, उत्तराखंड परिसर में मौसम बदलाव का झटका महाराष्ट्र में हो रहा है।