नाशिक

Published: Jun 27, 2022 04:19 PM IST

Murderविवाहिता की गला काटकर हत्या, पति ने औरंगाबाद पहुंचकर दी पुलिस को जानकारी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

सिडको : अंबड परिसर के दत्तनगर परिसर के एक मकान में विवाहिता (Married) की अज्ञात व्यक्ति ने हत्या (Murder) करने की घटना सामने आई है। महिला के पति ने घर में पत्नी का शव देखने के बाद वह भागते हुए औरंगाबाद (Aurangabad) पहुंचा। इसके बाद वहां की पुलिस को घटना की जानकारी दी। अंबड पुलिस ने दी जानकारी के अनुसार अंबड पुलिस को 27 जून की रात ढ़ाई बजे औरंगाबाद स्थित शहर नियंत्रण कक्ष से फोन आया। इसमें कहा गया कि नाशिक शहर के अंबड के दत्तनगर स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर नगर निवासी एक विवाहिता का शव खून में लथपथ पड़ा हुआ है। 

खून से लथपथ मिला शव

इसके बाद पुलिस उपायुक्त विजय खरात, सहायक आयुक्त सोहेल शेख, अंबड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक भगीरथ देशमुख, पुलिस निरीक्षक (अपराध) श्रीकांत निंबालकर, सहायक पुलिस निरीक्षक गणेश शिंदे आदि का पथक घटना स्थल पहुंचा। इसके बाद घर में औरंगाबाद के वालुंज औद्योगिक वसाहत निवासी संगीता सचिन पवार (22) का शव खून में लथपथ मिला। संगीता का गला काटकर हत्या करने की बात सामने आई है। अंबड पुलिस स्टेशन का एक पथक औरंगाबाद की ओर मृत महिला संगीता के पति से पूछताछ करने के लिए रवाना हुआ। 

संगीता अपने पति और बच्चों के साथ पिछले 5-6 दिन पहले चुंचाले परिसर में रहने के लिए आई थी। मकान किराए पर लेते हुए पति पेंटिंग व्यवसाय करने की बात की थी। विवाहिता की हत्या किसने की? इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। अंबड पुलिस प्रकरण की अधिक जांच कर रही है।