नासिक

Published: Jan 10, 2023 04:23 PM IST

City Link Busसिटी लिंक बस यात्रा से नासिकवासी परेशान, जानिए क्या है वजह

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नासिक : शहरवासियों के लिए नासिक महानगर परिवहन महामंडल लिमिटेड (Nashik Mahanagar Transport Mahamandal Limited) (एनएमपीएमएल) के सिटी लिंक कंपनी (City Link Company) द्वारा बस (Bus) सेवा शुरू की गई है। तभी से लेकर आज तक नागरिकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जो कम होने के बजाए दिन ब दिन बढ़ रही है। सिटी लिंक की बस सेवा शुरू होने के बाद एसटी महामंडल से अच्छी बस सेवा मिलने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन एसटी महामंडल (ST Mahamandal) से भी घटिया सेवा मिल रही है। स्टाप आने के बाद यात्रियों को जानकारी मिले, इसलिए मुंबई स्थित लोकल सेवा की तरह नई गाड़ी में सूचना देने की व्यवस्था की गई, लेकिन वह सिर दर्द बन चुकी है। क्योंकि इसमें केवल अंग्रेजी और हिंदी भाषा ही शामिल है। मराठी भाषा नहीं है.मराठी भाषा में सूचना न मिलने से यात्रियों को स्टाप का नाम समझ में नहीं आ रहा है।  साथ ही स्टाप जाने के बाद सूचना मिल रही है। जैसे शालीमार स्टाप आने के बाद गंजमाल स्टाप की सूचना दी जा रही है। जिन यात्रियों को स्टाप के बारे में जानकारी नहीं होती वह गलत स्टाप पर उतर रहे है। 

चालक-वाहकों का गलत बर्ताव

बस सेवा में कार्यरत चालक सही तरह से बस नहीं चला रहे है। ऐसा लग रहा है कि उन्हें प्रशिक्षण नहीं दिया गया है। इसके चलते यात्रियों को बस में यात्रा करते समय हमेशा डर महसूस हो रहा है। यात्रियों को छुट्टे पैसे मिले इसलिए मुंबई में विशेष व्यवस्था की गई है। परंतु नासिक में छुट्टे पैसे न होने पर वाहक यात्रियों को बस से बाहर निकाल रहा है, जो अपने आप में एक बड़ी बात है। 

टिकट किराया बढ़ोतरी में धोखाधड़ी

1 जनवरी से सिटी लिंक ने टिकट किराए में 7 प्रतिशत बढ़ोतरी करने की घोषणा की, लेकिन प्रत्यक्ष में अधिक किराया लिया जा रहा है। 20 प्रतिशत अधिक किराया लेने की शिकायत यात्री कर रहे है। पहले नासिकरोड से सीबीएस तक बस का किराया 27 रुपए था। अब 32 रुपए वसूल किया जा रहा है। विशेष यह है कि इस अंतर के लिए एसटी बस 20 रुपए किराया ले रही है। इसलिए सिटी लिंक के माध्यम से नागरिकों की लूट की जा रही है।