नासिक

Published: Mar 14, 2024 12:01 PM IST

Sharad Pawar targeted BJPशरद पवार ने BJP को कहा 'किसान विरोधी सरकार', संजय राउत ने राहुल को बताया सच्चा नेता

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
संजय राउत-PM नरेंद्र मोदी-शरद पवार (डिजाइन फोटो)

नासिक: आये दिन विपक्ष मोदी सरकार की आलोचना करते हुए नजर आता है। फिर से यही हुआ है। दरअसल सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) इस समय महाराष्ट्र में है। आज नासिक के चांदवड में सांसद राहुल गांधी, एनसीपी (NCP) अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar), शिवसेना ठाकरे गुट के नेता सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) की मौजूदगी में किसान संवाद बैठक हो रही है। 

इस बैठक में बोलते हुए एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने मोदी सरकार की किसान नीति पर जमकर हमला बोला। आइए यहां जानते है विस्तार से शरद पवार ने क्या कहा है… 

 

शरद पवार ने कहा… 

शरद पवार ने कहा कि  “नासिक वह जिला है जिसने महात्मा गांधी और नेहरू का स्वागत किया था। प्याज और अंगूर पैदा करने में उन्हें पसीना आ जाता है, लेकिन सत्ता उनके हाथों में है, उन्हें खेती और किसानों की कोई चिंता नहीं है। मैं प्याज के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए चांदवाड से सीधे दिल्ली गया” प्याज की कीमत को लेकर उन्होंने चिंता व्यक्त की। 

शरद पवार

मेहनती किसानों के खिलाफ सरकार 

आगे आलोचना करते हुए शरद पवार ने कहा कि, “केंद्र में काम करते समय विपक्ष प्याज की माला पहनता था। तब मैंने कहा था कि आप कोई भी माला पहन सकते हैं। लेकिन किसानों को अच्छी कीमत मिलनी चाहिए। मैं किसान की पत्नी से मिला। पति ने आत्महत्या कर ली थी। कर्ज का देर से भुगतान को लेकर बैंक ने इसके लिए नोटिस भेजा था तब मैं मनमोहन सिंह से मिलकर उनसे चर्चा के बाद हमने किसानों का कर्ज माफ करने के बारे में सोचा। आज की स्थिति में हर किसान संकट में है.. यह सरकार मेहनती किसानों के खिलाफ है” 

किसानों की बात सुन रहे राहुल 

वहीं, इस मौके पर बोलते हुए सांसद संजय राउत ने भी बीजेपी की आलोचना की। जब इंदिरा गांधी देश में राजनीति कर रही थीं तो हम कहते थे इंदिरा गांधी ऐ है नई रोशनी लाई है। अब राहुल गांधी भी रोशनी लेकर आये। संजय राउत ने कहा कि राहुल गांधी किसानों और मजदूरों के मन की बात सुन रहे हैं, सिर्फ अपने मन की बात नहीं बता रहे हैं। इस तरह संजय राउत ने भी मोदी पर निशाना साधा है।