नाशिक

Published: Nov 09, 2021 04:40 PM IST

ST Workers Strikeनाशिक में जारी है एसटी कर्मियों की हड़ताल, सिर मुंडवाकर किया ठाकरे सरकार का विरोध

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नाशिक : नाशिक (Nashik) में परिवहन निगम के कर्मचारियों (Transport Corporation Employees) की हड़ताल (Strike) शुरू हो गई है। वहीं कर्मचारी (Employees) अपने सिर मुंडवाकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। इस बीच नाशिक जिले (Nashik district) में तीसरे दिन भी किसी भी डिपों से एक भी बस नहीं निकाली गई। जिले के सभी डिपो के कर्मचारियों ने हड़ताल में शामिल होने का फैसला किया है। दीपावली पर्व के दौरान राज्य परिवहन निगम के कर्मचारियों द्वारा लिए गए निर्णय से यात्रियों को परेशानी हो रही है।

रविवार शाम से शुरु हुआ धरना आंदोलन मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। यात्रियों को अपनी यात्रा के लिए सोमवार को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, जब उन्हें अचानक पता चला कि सेंट्रल बस स्टैंड, हाईवे, ठक्कर बाजार में बस की हड़ताल है। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। लेकिन मंगलवार को यात्रियों की संख्या कम हुई। नागरिक अपने निजी वाहनों या यात्रा वाहनों में यात्रा करते नजर आए। मंगलवार को यह अंतर देखने को मिला।

पटेल रोड स्थित परिवहन निगम मुख्यालय के बाहर विभिन्न संगठनों द्वारा चल रहे आंदोलन के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों ने भी अपना समर्थन व्यक्त किया है। त्योहारी सीजन में हड़ताल से यात्रियों ने नाराजगी जताई है। इस बीच, कर्मचारियों ने मंगलवार दोपहर नाशिक में एनडी पटेल रोड स्थित परिवहन निगम मुख्यालय के सामने धरना दिया और सरकार का विरोध करते हुए आंदोजन जारी किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए कर्मचारियों ने कहा कि सरकार राज्य परिवहन निगम के कर्मचारियों को बिना कारण परेशान कर रही है और अगर उनकी मांगें मान ली जाती हैं, तो एक मिनट में आंदोलन को रोक दिया जाएगा।