नाशिक

Published: Jan 23, 2021 07:32 PM IST

टीकाकरण अभियान100 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का टीकाकरण

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Representative Image

नाशिक. जिला अस्पताल (District Hospital) में शुक्रवार को आयोजित टीकाकरण अभियान (Vaccination Campaign) में 100 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाया गया। विशेष रूप से 100 कर्मचारियों और डॉक्टरों (Doctors) को टीका लगाने का लक्ष्य हासिल किया गया था। केंद्र का लक्ष्य 100 स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीकाकरण करना है। 

टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग (Health Department) द्वारा योजना बनाई गई है। सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और डॉक्टरों का टीकाकरण करना है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में कोविड टीकाकरण केंद्र में नोडल अधिकारी डा. निखिल सौंदाणे के मार्गदर्शन में 100 स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया। 

कोई भी गंभीर रूप से बीमार नहीं 

डॉक्टरों, नर्सों, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों और अन्य कर्मचारियों को टीका लगाया गया। टीका लगने के लिए शुरुआत में कर्मचारियों में थोड़ा भय दिखाई दिया। हालांकि जिन लोगों को टीका लगाया गया था, उन्हें हल्की पीड़ा हुई, लेकिन कोई भी गंभीर रूप से बीमार नहीं हुआ। सभी टीका लेने वाले कर्मचारियों ने टीकाकरण के लिए लोगों से अपील की है। जिला सर्जन डॉ. रत्ना रावखंडे, अतिरिक्त सर्जन किशोर श्रीवास्तव ने टीकाकरण करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों की प्रशंसा की है।