नाशिक

Published: Jun 14, 2022 06:02 PM IST

Electricity and Water Connection Cutशहर के 1077 खतरनाक वाड़ों की कट होगी जल और बिजली आपूर्ति

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नाशिक : बारीश शुरू होने के बाद भी शहर के 1077 खतरनाक वाड़ों (Dangerous Wards) के साथ अन्य मकान छोड़ने के लिए नागरिक तैयार नहीं है, जिसे गंभीरता से लेते हुए महानगरपालिका कमिश्नर और प्रशासक रमेश पवार ने संबंधितों को सुरक्षित स्थल पर स्थानांतरित करने की सूचना अधिकारियों को दी थी, लेकिन यहां के नागरिक स्थलांतर करने के लिए तैयार नहीं है। इसके बाद संबंधित जगह का बिजली और जल कनेक्शन कट करने के आदेश पवार ने दिए। 

बता दे कि हर साल बारीश शुरू होते ही शहर के खतरनाक इमारत, वाडे और मकानों को महानगरपालिका नोटिस जारी करती है। 2020 में कोरोना महामारी के चलते सितंबर महीने में नोटिस जारी की गई। शहर के भद्रकाली परिसर में पुराना वाडा ढहकर राजेंद्र बोरसे नामक व्यक्ति की मौत हुई तो दो नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गए। 2021 में कोरोना महामारी का प्रभाव न होने के बाद भी महानगरपालिका का दमकल विभाग गहरी नींद में था। दरमियान महानगरपालिका कमिश्नर कैलास जाधव का तबादला हुआ। इसके बाद कमिश्नर पद पर रमेश पवार का चयन किया गया। उन्होंने मई महीने में शहर के खतरनाक होने वाले मकान और इमारतों का सर्वेक्षण करने के आदेश देते हुए खतरनाक इमारत और मकानों का स्ट्रक्चरल ऑडिट करने की सूचना दी। 

इसके बाद संबंधित वाडे, इमारत और अन्य जगह पर रहने वाले नागरिकों को नोटिस भेजकर सुरक्षित जगह पर स्थानांतरित करने की सूचना दी, लेकिन नागरिक तैयार न होने से संबंधित स्थलों का जल और बिजली कनेक्शन कट करने के आदेश कमिश्नर पवार ने दिए। 

विभाग निहाय खतरनाक मकान और वाडे

नाशिक पश्चिम               600

सातपुर                           68

नाशिक पूर्व                     117

सिडको                          25

पंचवटी                          198

नाशिकरोड                     69

कुल                              1077