महाराष्ट्र

Published: Apr 25, 2024 06:08 PM IST

Navi Mumbai Rape नवी मुंबई में कपड़ा दुकानदार ने 10 साल की दो बच्चियों के साथ किया दुष्कर्म

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
10 साल की बच्चियों से दुष्कर्म (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नवी मुंबई: मुंबई से सटे नवी मुंबई (Navi Mumbai) के पावने गांव के एक कपड़ा दुकानदार (shopkeeper) द्वारा दो नाबालिग लड़कियों को दुकान में ले जाकर दुष्कर्म (Rape) करने का मामला सामने आया है। इस मामले में दुकानदार विकास शिवलखन रस्तोगी (22) पर तुर्भे एमआईडीसी पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार इस मामले में गिरफ्तार आरोपी विकास रस्तोगी तुर्भे गांव में रहता है और पावने गांव में उसकी कपड़े की दुकान है। 10 और 11 साल की दो नाबालिग लड़कियां पिछले शनिवार दोपहर करीब 2 बजे रस्तोगी की दुकान पर कपड़े देखने गई थी। इस दौरान आरोपी दोनों पीड़ित लड़कियों को कपड़े चेक करने के बहाने दुकान के अंदर ले गया।

इसके बाद वह दोनों लड़कियों को एक बंद कमरे में ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित लड़कियों ने अपने घर जाकर अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने मंगलवार को तुर्भे एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसके मुताबिक पुलिस ने आरोपी विकास रस्तोगी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।