महाराष्ट्र

Published: Dec 06, 2021 11:34 AM IST

Omicron Variant in Maharashtraकोरोना के नए वेरिएंट 'ओमिक्रोन' ने बढ़ाई महाराष्ट्र में टेंशन, उद्धव सरकार ले सकती है बड़ा फैसला

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

मुंबई: भारत में कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन (Omicron Variant in Maharashtra) को लेकर चिंता बढ़ गई है। कोविड का शुरू से तांडव झेल चुके महाराष्ट्र (Maharashtra) में भी ओमीक्रोन को लेकर टेंशन है। दरअसल राज्य में सात और नए केस ओमीक्रोन के मिलने से हडकंप मच गया है। सूबे में ओमीक्रोन से संक्रमित मामलों की संख्या अब आठ पहुंच गई है। ऐसे में अगर आने वाले समय में महाराष्ट्र में हालात नहीं सुधरते हैं तो उद्धव सरकार (Uddhav Govt) जल्द ही कोई बड़ा फैसला ले सकती है। 

ज्ञात हो कि महाराष्ट्र में ओमीक्रोन संक्रमितों की संख्या अब आठ पहुंच गई है। इससे पहले एक मामला ठाणे जिले से सामने आया था। ऐसा बताया गया कि यह शख्स 33 साल है जो 23 नवंबर को दुबई के रास्ते दक्षिण अफ्रीका से लौटा था। भारत में ओमीक्रोन के कुल 21 मामले सामने आए हैं।

गौर हो कि महाराष्ट्र में ओमीक्रोन वेरिएंट के जो नए केस सामने आए हैं। उसमें छह मामले पिंपरी-चिंचवड़ के हैं। जबकि एक केस पुणे से सामने आया है। इन लोगों में से चार एक ही परिवार के हैं। ये सभी नाइजीरिया से लौटे हैं। जिसमें एक महिला और दो बेटियां संक्रमित हैं। साथ ही महिला का भाई भी संक्रमित है। 

महाराष्ट्र के अलावा कर्नाटक, दिल्ली, गुजरात से भी ओमीक्रोन के मामले सामने आए हैं। वैसे पिछले महीने ही इस नए वेरिएंट की पहचान दक्षिण अफ्रीका में हुई थी। साथ ही कुछ दिनों के भीतर ही ये कई देशों में फैल गया। भारत सहित पूरी दुनिया में ओमीक्रोन को लेकर चिंता बढ़ गयी है।