महाराष्ट्र

Published: Jan 12, 2024 04:14 PM IST

Atal Bridge Inaugurationमुंबई को बड़ी सौगात; देश का सबसे लंबा समुद्री पुल हुआ शुरू, PM मोदी ने किया अटल सेतु का उद्घाटन

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार (12 जनवरी) को महाराष्ट्र के मुंबई में अटल बिहारी वाजपेयी सेवारी-न्हावा शेवा अटल सेतु (Atal Bihari Vajpayee Sewari-Nhava Sheva Atal Setu) का उद्घाटन किया। 17,840 करोड़ रुपये से अधिक लागत से निर्मित यह पूल मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को तेज गति का सड़क संपर्क प्रदान करेगा और मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा में लगने वाले समय को भी कम करेगा। 

अटल सेतु भारत का सबसे लंबा पुल है और देश का सबसे लंबा समुद्री पुल भी है। यह मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को तेज़ कनेक्टिविटी प्रदान करेगा और मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा के समय को भी कम करेगा। यह मुंबई बंदरगाह और जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह के बीच संपर्क को बेहतर बनाएगा। 

देश का सबसे लंबे समुद्री पुल की खास बातें