पुणे

Published: Jun 27, 2022 05:24 PM IST

Pimpri-Chinchwad Crimeपिंपरी-चिंचवड़ के नाणेकरवाड़ी में 17 वर्षीय किशोरी की हत्या

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Pic

पिंपरी: कंपनी के सुपरवाइजर (Supervisor) से शिकायत (Complaint) करने का जवाब मांगने से नाराज होकर महिला सहकर्मी की 17 साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या (Murder ) किए जाने की वारदात सामने आयी है। पिंपरी-चिंचवड़ (Pimpri-Chinchwad) से सटे चाकण के पास नाणेकरवाड़ी (खेड़) में यह वारदात उजागर हुई है। मारी गई नाबालिग लड़की का नाम प्रीति कुमारी संतोष साह (17, निवासी नानेकरवाड़ी, चाकन, खेड़, पुणे मूल निवासी फतेहपुर, बिहार) है। चाकन पुलिस ने इस मामले में विष्णुकुमार विनोद साह (20) को गिरफ्तार किया है। 

इस संबंध में किशोरी की मां ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी और वादी चाकन में एक ही मिंडा कंपनी में काम करते हैं। वादी को लेकर आरोपी ने सुपरवाइजर के कान भर दिए। उन्होंने उससे इसका जवाब मांगा। इसी गुस्से में उसने वादी महिला की बेटी की हत्या कर दी।  

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि आरोपी घर में दाखिल हुआ, जब वादी की बेटी प्रीति कुमारी घर पर अकेली थी। इसके बाद आरोपी विष्णु ने घर का दरवाजा बंद कर लिया। उसके बाद उसने दुपट्टे से लड़की का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही चाकण पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू की गई। इसके बाद देर रात तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।