पुणे

Published: Mar 29, 2023 11:51 AM IST

Girish Bapat HealthBJP नेता गिरीश बापट की हालत गंभीर; दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में इलाज शुरू

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

पुणे : महाराष्ट्र (Maharashtra) के सबसे पुराने बीजेपी (BJP) नेताओं में से एक गिरीश बापट (Girish Bapat) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। गिरीश बापट (Girish Bapat Health) की हालत गंभीर बताई जा रही है। बापट पिछले कुछ दिनों से बीमार हैं। उनका पिछले कुछ दिनों से दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में इलाज चल रहा था।

72 साल के गिरीश बापट (Girish Bapat) ने चार दशक से अधिक के अपने राजनीतिक जीवन में संघ स्वयंसेवक, श्रमिक नेता, नगरसेवक, विधायक और सांसद के रूप में विभिन्न ज़िम्मेदारियां निभाईं। आज भी पुणे की स्थानीय राजनीति में गिरीश बापट का दबदबा है। इसी के चलते हाल ही में हुए पुणे (Pune) कस्बा पेठ उपचुनाव में उन्हें व्हीलचेयर पर बैठकर प्रचार के मैदान में उतारा गया।

 

दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती

अब खबर मिल रही है कि गिरीश बापट (Girish Bapat) की हालत बिगड़ गई है। इसलिए उन्हें पुणे (Pune) के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल (Deenanath Mangeshkar Hospital) में भर्ती कराया गया है। दीनानाथ अस्पताल ने सांसद गिरीश बापट की हालत को लेकर बुलेटिन जारी किया। इसमें कहा गया है कि सांसद बापट को वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टर उनकी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं। अस्पताल ने कहा कि इस संबंध में अधिक जानकारी दोपहर 2 बजे के बाद दी जाएगी।

स्वयंसेवक भी हैं गिरीश बापट 

गिरीश बापट राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक हैं। उन्होंने जनसंघ से राजनीति में प्रवेश किया। एक नगरसेवक के रूप में शुरुआत करते हुए, गिरीश बापट 1995 से लगातार पांच बार विधायक चुने गए हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के मोहन जोशी को हराया था।