पुणे

Published: Jun 29, 2021 03:44 PM IST

Pune Municipal Corporation पुणे शहर को CSACF 2.0 में सर्वोच्च रेटिंग मिली

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

पुणे.  स्मार्ट सिटी मिशन (Smart City Mission) द्वारा आयोजित “क्लाइमेट स्मार्ट सिटीज असेसमेंट फ्रेमवर्क 2.0” में पुणे (Pune) देश के 8 अन्य शहरों के साथ कुल 4 स्टार रेटिंग के साथ पहली लीग में है। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने क्लाइमेट स्मार्ट सिटीज असेसमेंट फ्रेमवर्क CSCAF 2.0 में 28 संकेतकों के संशोधित सेट को शामिल किया है। इस आकलन का उद्देश्य भारतीय शहरों को जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए मार्गदर्शन करना है। महापौर मुरलीधर मोहोल (Pune Mayor Murlidhar Mohol) ने यह जानकारी दी।

क्लाइमेट स्मार्ट सिटीज असेसमेंट सिस्टम में पांच श्रेणियों में संकेतक शामिल हैं। इनमें ऊर्जा और हरित भवन, नगर नियोजन, हरित आवरण और जैव विविधता, गतिशीलता और वायु गुणवत्ता, जल प्रबंधन और घनकचरा प्रबंधन शामिल हैं। 

 घनकचरा प्रबंधन में रेटिंग 

 पुणे शहर प्रशासन हाल के वर्षों में शहर के सतत विकास और हरियाली के लिए अनुकूल माहौल बनाने के लिए कई पहलों को लागू करने में सबसे आगे रहा है। नतीजतन पुणे को ‘ऊर्जा और हरित भवन’ और ‘घनकचरा प्रबंधन’ की दो श्रेणियों में 5 स्टार रेटिंग मिली।  इस बात की जानकारी देते हुए मेयर मुरलीधर मोहोल ने कहा  कि  महानगरपालिका के अच्छे काम पर मुहर लग गई है। इसने पुणे सहित देश के अन्य शहरों द्वारा अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं को समझने में भी मदद की है। पुणे शहर शहर के विकास के लिए नए-नए तरीके अपनाने में हमेशा सबसे आगे रहेगा। 

पुणे को 'ऊर्जा और हरित भवन' और 'घनकचरा प्रबंधन' की दो श्रेणियों में 5 स्टार रेटिंग मिली। इसने पुणे सहित देश के अन्य शहरों द्वारा अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं को समझने में भी मदद की है। पुणे शहर शहर के विकास के लिए नए-नए तरीके अपनाने में हमेशा सबसे आगे रहेगा।

- मुरलीधर मोहोल, महापौर, पुणे