पुणे

Published: Apr 12, 2024 03:50 PM IST

Dhairyasheel Mohite लोकसभा चुनाव से पहले सोलापुर में BJP को झटका, धैर्यशील मोहिते पार्टी से दिया इस्तीफा, शरद पवार गुट के NCP में होंगे शामिल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
देवेंद्र फडणवीस-धैर्यशील मोहिते-शरद पवार (डिजाइन फोटो)

पुणे: महाराष्ट्र (Maharashtra Politics) के सोलापुर (Solapur Lok Sabha Seat) में लोकसभा चुनाव (Lok sabha Elections 2024) के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (BJP) को झटका देते हुए धैर्यशील मोहिते पाटिल (Dhairyasheel Mohite Patil) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और उनके राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) (NCP SP) में शामिल होने की संभावना है।

सोलापुर जिले में भाजपा के महासचिव रहे मोहिते पाटिल ने 10 अप्रैल को लिखे एक पत्र में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को निजी कारणों का हवाला देते हुए अपना इस्तीफा सौंप दिया। एक दिन पहले राकांपा (एसपी) के प्रमुख शरद पवार ने घोषणा की थी कि मोहिते पाटिल उसकी प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल की उपस्थिति में उनकी पार्टी में शामिल होंगे।
 
पवार ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों से कहा था, ‘‘धैर्यशील मोहिते पाटिल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल की उपस्थिति में अगले दो दिन में पार्टी में शामिल होंगे।” 

ऐसी अटकलें हैं कि राकांपा (एसपी) मोहिते पाटिल को सोलापुर में माधा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के मौजूदा सांसद रंजीत नाइक-निंबालकर के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारेगी। 

(एजेंसी)