पुणे

Published: Feb 17, 2022 01:19 PM IST

Raghunath Kuchik पुणे: शिवसेना के उपनेता रघुनाथ कुचिक पर रेप का आरोप, FIR दर्ज , क्या होगी गिरफ्तारी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

पुणे. दोपहर की बड़ी खबर के अनुसार अब शिवसेना (Shiv Sena) के उप नेता रघुनाथ कुचिक (Raghunath Kuchik) पर पुणे के शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में बलात्कार का आरोप लगाया गया है। बता दें कि कुचिक के खिलाफ एक 24 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। अब इस शिकायत पर पुणे के शिवाजीनगर थाने में FIR दर्ज हुई है।

दरअसल इस लड़की ने आरोप लगाया था कि कुचिक ने पहले उसके साथ शाररिक  संबंध बनाए और इसके चलते गर्भवती होने पर उसे जान से मारने की धमकी दी और गर्भपात करने के लिए मजबूर किया। वहीं अगर पुलिस की मानें तो कुचिक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज हुआ है।

घटना के अनुसार एक 24 वर्षीय युवती ने शिवाजीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इस लिखित शिकायत के मुताबिक घटना बीते 6 नवंबर 2020 से 10 फरवरी 2022 के बीच की है। शिकायत के अनुसार यह सब पुणे, गोवा जैसी अलग-अलग जगहों के बड़े होटलों में हुआ है। वहीं शिकायत के मुताबिक रघुनाथ कुचिक ने उसे शादी का लालच देकर उसके साथ पहले तो शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब युवती गर्भवती हो गई। यह जानने पर रघुनाथ कुचिक ने उसका जबरन गर्भपात करा दिया और लड़की को जान से मारने की भी धमकी दी। इस मामले में रघुनाथ बबनराव कुचिक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है।