पुणे

Published: Nov 21, 2022 09:05 AM IST

Navale Bridge Videoमहाराष्ट्र: पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर हुआ भयंकर हादसा, 48 वाहन क्षतिग्रस्त, अब तक 6 घायल, देखें Video

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic: ANI

नई दिल्ली/पुणे. महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे (Pune) में, नवाले ब्रिज (Navale Bridge) के पास हादसों का सिलसिला जैसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में बीते सोमवार को फिर एक बार फिर यहां हुए एक भीषण हादसे में अब तक 6 लोग घायल हो गए हैं। दरअसल यहां ब्रिज से नीचे उतर रहे कंटेनर ने अनियंत्रित होकर यहां खड़े वाहनों पर सीधी  टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भयंकर थी कि मौके पर भयंकर अफरातफरी मच गयी। 

मामले पर पुणे पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर रात करीब 8.30 बजे हुई है। हादसे के दौरान सड़क पर तेल फैल गया, जिससे सड़क पर फिसलन बढ़ गई, वाहनों की संख्या बढ़ गई। उक्त दुर्घटना मुंबई से सतारा की ओर जा रहे कंटनेर के ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ है। हादसा इतना भीषण था कि 48 कारें आपस में टकरा गईं। सतारा से मुंबई की ओर जाने वाले रास्ते में करीब दो से तीन किलोमीटर लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे ट्रैफिक जाम हो गया है। ब्रिज से उतरने के दौरान भी इस कंटनेर की रफ्तार बहुत तेज थी, इसलिए माना जा रहा है कि ब्रेक फेल हुआ है। यहाँ यह कंटनेर पुल पर यातायात में फंसे कई वाहनों से जा टकराया, जिसमे अब तक 6 लोग घायल हुए हैं।

ANI में जारी हुए इस घटना के विडियो में हादसे कि भयावकता, दिन के उजाले में अब साफ़ देखी जा सकती है कि, कैसे इस कंटनेर की रफ्तार ने पुल पर मौत का खेल खेल दिया। इस विडियो में क्षतिग्रस्त वाहनों का हाल साफ़ तौर पर देखा जा सकता है। मामले पर पुणे सिटी और पुणे मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी की स्थानीय पुलिस और अग्निशमन सेवाओं द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह घटना बीती रात करीब 8.30 बजे नावले ब्रिज इलाके में हुई। PMRDA और दमकल विभाग के अग्निशमन अधिकारी सुजीत पाटिल ने बताया कि कुछ घायलों को आस-पास रहने वाले नागरिकों ने पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना की जांच जारी है।