पुणे

Published: Feb 09, 2023 06:26 PM IST

Maharashtra By-Elections 2023बीजेपी के 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी, उपचुनाव के दोनों सीटों पर दिखेगा घमासान

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Pic

पुणे/पिंपरी: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्रीय कमेटी ने पुणे के कसबा (Kasba By-Elections) और चिंचवड विधानसभा उपचुनाव ( Chinchwad By-Elections) के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची (BJP Star Campaigners List) जारी की है। इसमें केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी समेत अन्य केंद्रीय और राज्य के मंत्री और पंकजा मुंडे, बीजेपी के शहर अध्यक्ष और विधायक महेश लांडगे समेत स्थानीय नेताओं को जगह दी गई है। 

कसबा और चिंचवड विधानसभा की रिक्त सीटों के लिए उपचुनाव घोषित हुए हैं। दोनों सीटों पर 26 फरवरी को वोटिंग होगी। यह चुनाव निर्विरोध होना चाहिए। इसके लिए बीजेपी ने महाविकास अघाड़ी के नेताओं से अपील की थी। हालांकि, अब यह तय हो गया है कि चुनाव हर हाल में होगा। बीजेपी की ओर से कसबा से हेमंत रासने और चिंचवड से अश्विनी जगताप मैदान में हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव अरुण सिंह ने उपचुनावों के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को भेज दी है। केंद्र, राज्य और शहर स्तर के नेता चुनाव प्रचार में जुट गए हैं।

पंकजा मुंडे को भी मिली जगह

बीजेपी के स्टार प्रचारकों में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी, नारायण राणे, रावसाहेब दानवे-पाटिल, भागवत कराड, राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे, पालकमंत्री चंद्रकांत पाटिल, चुनाव प्रभारी मुरलीधर मोहोल, प्रवीण दरेकर, सांसद उदयनराजे भोसले, गिरीश बापट, मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, विधायक आशिष शेलार, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा चित्रा वाघ, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष योगेश टिलेकर, एमपी विनोद तावडे, श्रीकांत भारतीय, रवींद्र चव्हाण, सुनील कर्जतकर, धनंजय महाडिक, विधायक राहुल कुल, गोपीचंद पडलकर, संजय उर्फ बाला भेगडे, विजय देशमुख, माधुरी मिसाल, विक्रांत पाटील, विजय चौधरी, जगदीश मुलीक, राजेश पांडे, सुधाकर भालेराव, वासुदेव काले, इजाज देशमुख, संदीप भंडारी, प्रकाश जावडेकर, दिलीप कांबले, पिंपरी-चिंचवड शहर अध्यक्ष महेश लांडगे, हर्षवर्धन पाटील, उमा खापरे, पूर्व सांसद अमर साबले आदि शामिल है।