पुणे

Published: Apr 04, 2024 04:00 PM IST

Man molested a girl बीच सड़क पर युवती को देखकर शख्स ने की ऐसी हरकत, पुलिस ने दर्ज किया मामला

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
प्रतीकात्मक तस्वीर

पुणे: शहर में महिला सुरक्षा चिंता का विषय बनता जा रहा है। तेजी से बढ़ रही छेड़छाड़ की घटना ने पुलिस का भी जीना मुहाल कर दिया है। मनचलों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि राह चलती लड़की के साथ खुलेआम छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। सड़क से पैदल जा रही युवती की तरफ देखकर अश्लील हावभाव कर छेड़छाड़ (Molestation) की घटना का मामला सामने आया है। इसे लेकर युवती के भाई ने आरोपी से सवाल किया, तो आरोपी ने युवती के भाई को जान से मारने की धमकी दी। यह घटना मंगलवार 2 अप्रैल की शाम साढ़े चार बजे (Broad daylight) हडपसर (Hadapsar) परिसर में हुई। इस मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

इस मामले में 20 वर्षीय पीड़ित युवती ने बुधवार 3 अप्रैल को हडपसर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इसके आधार पर श्रवण (नि. म्हाडा कंस्ट्रक्शन, हडपसर) के खिलाफ आईपीसी की धारा 354(ए), 323, 506 के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती अपने घर की तरफ पैदल जा रही थी। इसी दौरान आरोपी एक बाइक पर बैठा था। आरोपी ने युवती को देखकर ‘ए क्या बोलती तू’ गाना गाया। युवती ने उसे नज़अंदाज किया। इसके बाद आरोपी उसके पास गया। आरोपी ने युवती के सामे अश्लील हरकत की। उसने स्त्री मन में लज्जा उत्पन्न होने वाला कृत्य किया। युवती ने यह बात अपने भाई को बताई। भाई ने आरोपी से इसे लेकर सवाल किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।