पुणे

Published: Apr 09, 2022 06:35 PM IST

Pimpri-Chinchwad Crimeपिंपरी-चिंचवड़ के चाकण में अपशब्द कहने पर चाकू घोंपकर एक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

पिंपरी: अभद्र भाषा इस्तेमाल करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की सीने में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पिंपरी-चिंचवड़ से सटे चाकण की पवार बस्ती, खराबवाड़ी, खेड़ तालुका में सामने आई। चाकण पुलिस (म्हालुंगे चौकी) ने वारदात के सामने आने के दो घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मारे गए युवक का नाम शिवम कैलास नारायण यादव है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अर्जुन रामलखन यादव (23) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी अर्जुन यादव की शादी तय होने की खुशी में धर्मेंद्र सिंह हरिसिंह सिसोदिया उसके घर खाना खाने गया था। यहां बातचीत के दौरान धर्मेंद्र सिंह ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, अर्जुन यादव ने धर्मेंद्र सिंह का अपमान किया और उन्हें बिना खाना दिए घर से बाहर निकाल दिया। धर्मेंद्र सिंह ने अपने दोस्तों को फोन पर बताया कि क्या हुआ था। 

वारदात के दो घंटे में आरोपी हुआ गिरफ्तार

 जब उससे पूछने के लिए धर्मेंद्र सिंह का दोस्त अर्जुन यादव के घर गया। अर्जुन यादव और आए लोगों के बीच कहासुनी हुई और अर्जुन यादव ने शिवम कैलाश नारायण यादव के सीने में चाकू मारकर उनकी हत्या कर दी। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और क्राइम ब्रांच यूनिट-3 की टीम मौके पर पहुंची। सारी जानकारी हासिल करने के बाद मात्र दो घंटे में आरोपी को धरदबोचा। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अरविंद पवार मामले की छानबीन कर रहे हैं।