पुणे

Published: Mar 23, 2023 01:33 PM IST

Pune Koyta Gangपुणे में फिर दहशत, कोयता का डर दिखाकर लूटे 45 लाख रुपए

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

महाराष्ट्र: बीते कुछ दिनों से महाराष्ट्र के पुणे में कोयता गैंग की दहशत मची हुई है। जी हां दरअसल यहां आये दिन कोयता गैंग की वजह से हड़कंप मच जाता है। ऐसे में अब पुणे के ही कोयता गैंग से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। 

जी हां दरअसल हाल ही में यह जानकारी मिली है कि पुणे में कोयोता का डर दिखाकर 45 लाख रुपए लूटे गए है इस घटना की वजह से फिर एक बार पुणे के लोगों में हड़कंप मच गया है। आपको बता दें कि यह दिल दहला देने वाली घटना पुणे के रास्ता पेठ आझाद परिसर की है, जहां कोयता दिखाते हुए  45 लाख रुपए की लूट की गई है। 

आपको बता दें कि पुणे के रास्ता पेठ आझाद परिसर में टू व्हीलर पर सवार होकर कोयता गैंग आई और उन्होंने कोयता दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी और 45 लाख रुपए लूटे है। आपको बता दें की सरकार की कड़ी नजर रहने के बाद भी पुणे में कोयता गैंग की दहशत अब भी है।