पुणे

Published: Dec 05, 2023 08:26 AM IST

Maharashtra News23 साल की लड़ाई के बाद PMC को सफलता, पुणे में भिडे वाडा संपत्ति के नाम से मशहूर बिल्डिंग को किया ध्वस्त

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
पुणे में भिडे वाडा संपत्ति को ध्वस्त करते हुए PMC

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में भिडे वाडा संपत्ति के नाम से मशहूर इमारत (Bhide Wada) को पुणे नगर निगम (PMC) ने सोमवार को ध्वस्त कर दिया। ये इमारत दो मंजिला इमारत थी। यहां से सावित्रीबाई फुले ने पुणे में लड़कियों के लिए देश का पहला स्कूल खोला था।  पीएमसी उनकी याद में एक स्मारक बनाने का निर्णय लिया था। 

कई अड़चनें आईं

भूमि अधिग्रहण विभाग, पीएमसी की उपायुक्त प्रतिभा पाटिल  ने कहा कि ये इमारत एक ऐतिहासिक इमारत था। यहां से सावित्रीबाई फुले ने पुणे में लड़कियों के लिए देश का पहला स्कूल खोला था। उनकी याद में निगम ने 2001 में निर्णय लिया था कि यहां एक स्मारक बनाया जाएगा। अधिग्रहण की प्रक्रिया 2008 में शुरू हुई थी। यहां रहने वाले लोगों कुछ केस किया था जोकि 2023 तक चला।

पुणे नगर निगम ने जीता केस

ये केस पुणे नगर निगम ने सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में जीत लिया है। यहां रहने वालों ने जगह खाली करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से कुछ समय मांगा और उन्हें एक महीने का समय दिया गया था। उनके मांगे समय के समाप्ति 2 दिसंबर को हो गया था। इसके बाद ये दो मंजिला इमारत को ध्वस्त किया गया है।