पुणे

Published: Apr 16, 2024 07:55 PM IST

Rain in Puneपुणे में बेमौसम बारिश, कही ख़ुशी कहीं गम, गर्मी से राहत लेकिन किसान हुए परेशान

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

पुणे: पुणे (Pune) शहर के मध्यवर्ती इलाके सहित उपनगरों में मंगलवार (16 अप्रैल) शाम को बेमौसम बारिश (Rain) हुई। मंगलवार सुबह से ही गर्मी का स्तर बढ़ने लगा था। दोपहर बाद बादल छाए रहे और शाम करीब छह बजे शहर के स्वारगेट, सहकार नगर और सातारा रोड इलाकों में मध्यम से हल्की बारिश हुई। शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश होने से दफ्तरों से घर जाने वाले कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

इस बीच, पिछले कुछ दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। पुणे का तापमान भी दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। बढ़ते तापमान से शहरवासी हैरान है। इस बीच शहर में बारिश के कारण शाम को वातावरण में थोड़ी ठंड छायी रही, जिससे शहरवासियों को गर्मी से कुछ राहत मिली।

ग्रामीण इलाके में अचानक बारिश होने से किसानो का भी कुछ हद तक बारीश का सामना करना पड़ा। इस समय बड़े पैमाने पर प्याज की कटाई चल रही है। प्याज खेत में फैला हुआ है। अचानक हुई बारिश से प्याज भीग गया है। किसान प्याज को चाली में रखने के लिए दौड़ पड़े। इस बारिश का असर अनार की फसल पर भी पड़ेगा। किसानों ने प्याज को ढकने के लिए प्लास्टिक पेपर खरीदना शुरू कर दिया है।