पुणे

Published: Feb 21, 2023 07:48 PM IST

Pune Road Accidentपुणे में सड़क हादसा, एक ही परिवार के चार की मौत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

पुणे: पुणे- अहमदनगर रोड (Pune- Ahmednagar Road) पर कारेगांव (शिरूर) के पास सड़क किनारे खड़े कंटेनर से तेज रफ्तार कार टकरा गई। इस सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत (Death) हो गई। मृतकों में चार साल की बच्ची भी शामिल है। इस दुर्घटना में कार चालक (Car Driver) गंभीर रूप से घायल (Seriously Injured) हो गया है।

मृतकों के नाम सुदाम शंकर भोंडवे (66), सिंधू सुदाम भोंडवे (60), कार्तिकी अश्विन भोंडवे (32) और आनंदी अश्विन भोंडवे (4, सभी डोमरी, पाटोदा, बीड़) हैं। इस घटना में अश्विन सुदाम भोंडवे (35) गंभीर रूप से घायल हो गए  हैं। उनकों इलाज के लिए कारेगांव के प्राइवेट हॉस्पिलट में भर्ती कराया गया है।

क्रेन की सहायता से कार को बाहर निकाला 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अश्विन भोंडवे चाकण में साले के रिश्ते को लेकर पिता सुदाम, मां सिंधू, पत्नी कार्तिकी और बेटी आनंदी के साथ इंडिका कार से चाकण की ओर जा रहे थे। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े कंटेनर पर जा टकराई। इसमें अश्विन गंभीर रूप से घायल हो गए। सुदाम भोंडवे, सिंधू और आनंदी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही रांजनगांव एमआईडीसी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बलवंत मांडगे, ब्रम्हा पवार, संतोष औटी, विलास आंबेकर पुलिस की टीम के साथ पहुंचे। क्रेन की सहायता से कंटेनर में घुसी कार को बाहर निकाला गया। स्थानीय युवकों की मदद से घायल मृतकों को बाहर निकाला गया। दोनों वाहनों को क्रेन की सहायता से हटाने के बाद ट्रैफिक सुचारू हुआ।