पुणे

Published: Sep 22, 2022 03:45 PM IST

Aaradhya Jagtapपुणे की सात साल की आराध्या जगताप ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

पुणे: सात साल की नन्ही आराध्या जगताप (Aaradhya Jagtap) ने वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड (World Book of Records) और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड (India Book of Records) में अपना नाम दर्ज करा लिया है। उसने बेस्ट मेमोरी में यह रिकॉर्ड बनाया है। उसके जैसे सर्वोत्तम स्मृति वाले 25 बच्चों को हाल ही में सम्मानित किया गया।

वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए आराध्या जगताप को 52 ताश के पत्ते दिए गए। इनमें से सभी पत्ते उसने बगैर देखे ही पहचान लिए। यह रिकॉर्ड उसने 1 मिनट 9 सेकेंड में किया। इसके अलावा एक मिनट में 180 बाइनरी कोड और 2 मिनट 27 सेकेंड में 300 बाइनरी कोड पहचान कर अनोखा विश्व रिकॉर्ड कायम किया। यह दोनों ही रिकॉर्ड उसने एक महीने में पूरे किए।

किया गया सम्मानित

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड स्विट्जरलैंड की अध्यक्ष पूनम जेझलर, रिकॉर्ड के मुख्य विल्हेम जेझलर, पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी के हाथों इस रिकॉर्ड के लिए आराध्या को सम्मानित किया गया। आराध्या पुणे की क्लाइन मेमोरियल स्कूल ऑफ यूबीएस की तीसरी कक्षा की छात्रा है। उसे चित्रकला, नृत्य, मेडिटेशन, बैडमिंटन, साइकिल चलाना पसंद है।