पुणे

Published: Feb 27, 2022 06:56 PM IST

Pimpri Crimeपुलिस बताकर महिला का किया यौन शोषण, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम
File Photo

पिंपरी : खुद को पुलिस बताकर एक महिला जो अपनी बेटी के साथ अकेली रहती है, उसे धमकाते हुए उसका यौन शोषण (Sexual Abuse) किये जाने का मामला पिंपरी-चिंचवड़ में सामने आया है। शोषण के दौरान महिला के गर्भवती रहने पर उसका गर्भपात भी कराया गया। इस बारे में पीड़िता ने भोसरी पुलिस थाने (Bhosari Police Station) में शिकायत दर्ज (Complaint Filed) कराई है।इसके अनुसार आकाश प्रकाश पांढरे नामक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह घटना अक्टूबर 2020 से 2 जनवरी 2022 के बीच साखरेबस्ती, भोसरी और हिंजवडी फेज 1 में घटी है। 

पुलिस से इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला अपनी बेटी के साथ अकेले रहती है। उसके अकेलेपन का नाजायज फायदा उठाते हुए आरोपी आकाश ने उससे नजदीकी बढ़ाई। खुद को पुलिस बताकर उसे धमकाया कि देखता हूं तुम अकेले कैसे रहती हो? धमकाने के साथ ही उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। कई बार उसके साथ जबरन संबंध बनाये।

इन संबंधों में जब पीड़ित महिला गर्भवती हो गई तब गोलियां खिलाकर उसका गर्भपात कराया। उसकी ज्यादतियों से तंग आकर महिला ने आरोपी आकाश के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस उपनिरीक्षक पूजा कदम मामले की छानबीन में जुटी हुई है।