महाराष्ट्र

Published: Jul 28, 2023 08:29 AM IST

Maharashtra Rain Updatesमहाराष्ट्र में बारिश का कहर! मुंबई में आज भी बारिश का 'रेड' अलर्ट, जानें मौसम का हाल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

नई दिल्ली/मुंबई. जहां इस समय देश के अधिकतर हिस्सों में इस समय बारिश और मानसून की गतिविधियां जारी हैं। वहीं इस मुसलाधार बरसात के चलते कई इलाकों में भारी बारिश के चलते आम जन जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। 

वहीं मौसम विभाग की मानें तो देश के कई हिस्सों में आज भी बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। हालांकि, बारिश की तीव्रता में थोड़ी कमी दर्ज की जा सकती है। IMD के अनुसार, मुताबिक, तेलंगाना, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र (Maharashtra Rain) में आज यानी शुक्रवार से बारिश की गतिविधियों में थोड़ी बहुत कमी दर्ज की जा सकती है। हालांकि महाराष्ट्र में आज फिर बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। 

वहीं BMC के अनुसार, सुबह 8:00 बजे मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक मुंबई और उसके उपनगरों में भारी से बहुत भारी वर्षा और अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है। कभी-कभी 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।

गौरतलब है कि, मुंबई में बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। वहीं IMD ने आज भी मुंबई में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि मुम्बई में कही भी भारी वाटर लॉगिंग की शिकायत नहीं हुई, न ही रेल और बस की सेवाओं पर कोई असर हुआ। इसके उलट ठाणे और पालघर जिलों में बारिश का व्यापक कहर देखने को मिला था।IMD के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का सिस्टम विकसित हो गया है और इसके उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। इसके चलते अगले चार से पांच दिनों में महाराष्ट्र में और भी बारिश बढ़ने की संभावना है।

इधर मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर जिलो सहित महाराष्ट्र के कई हिस्सों में जोरदार बारिश से यहां जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। वहीं हिंगोली के हालात बेहद खराब हैं। फिलहाल राज्य में NDRF की 13 टीमें तैनात हैं। इस समय मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर लैंडस्लाइड की घटनाएं लगातार हो रही हैं। वहीं नांदेड़, गढ़चिरौली, अकोला जैसे शहरों में इस समय सैलाब जैसे हालात बने हुए हैं।