महाराष्ट्र

Published: Jun 10, 2022 08:56 AM IST

Rajya Sabha Election 2022राज्यसभा चुनाव: आज 4 राज्यों की 16 सीटों पर वोटिंग, 41 सीटों पर होगा निर्विरोध फैसला, जानें महाराष्ट्र के समीकरण

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic: ANI

नई दिल्ली/मुंबई. सुबह की अन्य बड़ी खबर के अनुसार, संसद के अपर हाउस यानी राज्यसभा की 16 सीटों पर आज यानी शुक्रवार को चुनाव होना है। बता दें कि कि चुनाव सुबह 9 बजे से शुरू हो चूका है, जो आज शाम 4 बजे तक चलेगा। वहीं आज महाराष्ट्र के विधायक राज्यसभा चुनाव के लिए विधानसभा पहुंच चुके हैं। 

इन राज्यों में चुनाव 

गौरतलब है कि, पहले 15 राज्यों की 57 सीटों पर चुनाव होना था, लेकिन इनमें 41 मेंबर अब निर्विरोध चुने जाएंगे। इस तरह से देखा जाए तो अब 4 राज्यों के 16 सीटों का फैसला आज होगा। वहीं, राज्यसभा चुनाव के लिए जिन 4 राज्यों में चुनाव होनी है, उनमें महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा, और कर्नाटक भी शामिल है।

क्या हैं महाराष्ट्र के समीकरण, BJP ने कसी कमर 

वहीं महाराष्ट्र से राज्यसभा की 6 सीटों के लिए होने वाले चुनाव की पूर्व संध्या पर BJP के वरिष्ठ नेता और पूर्व CM देवेंद्र फडणवीस ने बीते गुरूवार को यहां अपनी पार्टी के विधायकों के साथ बैठक की।  वहीं फडणवीस ने बैठक में विधायकों को सलाह दी कि वे यह जरुर से सुनिश्चित करें कि किसी गलती के कारण उनका वोट अमान्य नहीं हो जाए। 

क्या है AIMIM का चक्रव्यूह, NCP के दो विधायक नदारद 

उधर AIMIM की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष इम्तियाज जलील ने कहा कि, आज BJP को हराने के लिए हमारी पार्टी AIMIM ने महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव में महा विकास अघाड़ी (MVA) को ही वोट देने का फैसला किया है।  लेकिन वहीं NCP के 2 विधायक अब तक पार्टी की बैठक में अनुपस्थित हैं।  हालाँकि सूत्रों से जानकारी मिली है कि मतदान करने के लिए मुंबई दोपहर तक पहुंचेंगे। 

गौरतलब है कि, देश के चार राज्यों की 16 राज्यसभा (Rajya Sabha) सीटों के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। वहीं चुनाव के नतीजे आज देर शाम तक आ जाएंगे। आज राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक इन चारों राज्यों में दिलचस्प मुकाबले के आसार दिख रहे हैं।  इसके साथ ही आज जिन उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला होना है, उनमें केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और पीयूष गोयल, कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला, जयराम रमेश और मुकुल वासनिक तथा शिवसेना नेता संजय राउत प्रमुख हैं।