महाराष्ट्र

Published: Jun 12, 2022 09:17 PM IST

Maharashtra Corona Updateमहाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, 24 घंटे में मिले करीब 3000 नए केस, 2 की मौत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में रविवार को कोरोना के ग्राफ में उछाल दर्ज किया गया। स्वास्थ्य विभाग (Health Department) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के करीब 3000 नए मामले सामने आए हैं। जिससे एक्टिव मरीजों की संख्या 16000 पार हो गई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 2,946 नए मामले सामने आए हैं, इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 79,10,577 हो गई है। वहीं, राज्य में आज महामारी से दो लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 1,47,870 पर पहुंच गई है।

1432 हुए ठीक

स्वास्थ्य विभाग जारी बुलेटिन के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 1432 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। जिसके बाद इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 77,46,337 हो गई है। इसी के साथ राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 16,370 हो गई है। राज्य में आज रिकवरी रेट 97.92% और डेथ रेट 1.86% दर्ज किया गया।

शनिवार को मिले 2922 मरीज, एक की मौत

गौरतलब है कि शनिवार को कोरोना के 2922 मामले सामने आए थे और एक मौत दर्ज की गई थी। इसके अलावा पुणे में ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट BA.5 का एक मरीज मिला था, जो हाल ही में इंग्लैंड से लौटा है। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि कल 1392 लोग कोरोना मुक्त होकर घर लौटे या होम आइसोलेशन में ठीक हुए।

मुंबई में 1803 नए केस, 2 की मौत

राजधानी मुंबई में पिछले 24 घंटे में 1803 नए मामले और 2 मौत दर्ज की गई। जिसके बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,080,747 और मृतक संख्या 19,573 पर पहुंच गई है। शहर में आज 959 लोग इस वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,050,285 हो गई है। फिलहाल शहर में 10,889 एक्टिव मरीज है।