महाराष्ट्र

Published: May 17, 2022 11:16 PM IST

Maharashtra Corona Updateमहाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 266 नए मामले दर्ज, महामारी से कोई मौत नहीं

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) मंगलवार को कोरोना ग्राफ में उछाल दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग (Health Department) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 266 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, महामारी से किसी की मौत नहीं हुई। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की तादाद बढ़कर 78,81,235 और मृतक संख्या 1,47,855 हो गई है।

241 लोग कोरोना से ठीक हुए

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 241 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। जिसके बाद इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 77,31,829 हो गई है। इसी के साथ राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1,551 हो गई है। यहां आज रिकवरी रेट 98.11% और डेथ रेट 1.87% दर्ज किया गया।

20,857 नमूनों की जांच

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सतारा, सांगली, नंदुरबार, धुले, जालना, लातूर, हिंगोली, उस्मानाबाद, अकोला, बुलढाणा, भंडारा और गोंदिया जिलों में वर्तमान में कोई एक्टिव मरीज नहीं हैं। पिछले 24 घंटों में 20,857 नमूनों की जांच के साथ राज्य में कोरोना वायरस संबंधी जांच की संख्या 8,05,72,867 हो गई।

मुंबई में 158 नए केस

राजधानी मुंबई में पिछले 24 घंटे में 158 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,061,846 हो गई है। शहर में अब तक 16,566 लोगों की महामारी से मौत हुई हैं। शहर में आज 122 लोग इस वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,041,348 हो गई है। फिलहाल शहर में 932 एक्टिव मरीज है।