महाराष्ट्र

Published: Feb 19, 2022 11:43 PM IST

Maharashtra Corona Update राहत! महाराष्ट्र में 89 दिनों बाद कोरोना के दो हजार से कम मामले आए सामने, एक्टिव केस भी घटे

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo: PTI

मुंबई. देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर (Third Wave of Corona Pandemic) दम तोड़ रही है। ऐसा ही माहौल महाराष्ट्र (Maharashtra) में भी है। यहां लगातार कोरोना के मामलों में कमी आ रही है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग (Health Deaprtment) द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कोरोना की तीसरी लहर में पहली बार दो हजार से कम मामले सामने आए हैं। राज्य में इतने कम मामले 89 दिनों बाद दर्ज किए गए हैं।

एक्टिव मरीज 20 हजार से कम

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में पिछले 24 घंटे में 1,635 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि, 29 लोगों की महामारी से मौत हुई है। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 78,56,994 और मृतकों की संख्या 1,43,576 हो गई है। वहीं, 4,394 लोगों के कोरोना मुक्त होने के बाद महामारी से ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 76,91,064 हो गया है।

फिलहाल राज्य में 18,368 एक्टिव मरीज है। वर्तमान में 2,22,920 मरीज होम क्वारंटाइन और 1,081 संस्थात्मक क्वारंटाइन में है। महाराष्ट्र में आज रिकवरी रेट 97.89% और डेथ रेट 1.82% दर्ज किया गया।

237 लोग ओमिक्रॉन मुक्त

महाराष्ट्र में बीते तीन दिनों से ओमिक्रॉन का एक भी नया केस सामने नहीं आया है। हालांकि, आज 237 लोग नए वैरिएंट से उबरे हैं। राज्य में ओमिक्रॉन से अब तक 4,456 लोग संक्रमित हुए हैं। जिनमें से 3,768 लोगों की आरटी-पीसीआर टेस्ट नेगेटिव आने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई। राज्य में अब तक 8,904 नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए। जिसमें से 7991 की रिपोर्ट प्राप्त हुई और 913 की रिपोर्ट का इंतजार है।