राज्य

Published: Mar 17, 2022 09:13 AM IST

Special Buses For Holi होली पर महाराष्ट्र के कोंकण जाने वालों के लिया राज्य सरकार ने शुरू की 100 विशेष बसें, इन रुट पर होगा संचालन

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo:Social Media

मुंबई: 2 साल कोरोना (Corona) के कहर के बाद इस वर्ष रंगों के त्योहार होली (Holi) इस बार लोग परंपरागत तरीके से मनाने  रहे हैं। महाराष्ट्र में करीब एक हफ्ते पहले से ही शहर की दुकानें भिन्न-भिन्न रंगों, अबीर-गुलाल और तरह-तरह की डिजाइन वाली पिचकारियों से सज गई हैं। इस बार की होली को लेकर सभी के अंदर एक अलग तरह की खुशी नजर आ रही है। लंबे समय बाद पहली बार खुल कर होली खेलने का मौका मिलेगा। महाराष्ट्र के कोंकण में लोगों को होली अपने घर वालों के साथ मनाने के लिए सरकार ने बड़ी पहल की है। महाराष्ट्र सरकार ने त्योहार के मौके पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट में होने वाली भीड़ कुछ कम करने के लिए भाड़ 100 विशेष बसों का संचालन करने का फैसला किया है। 

एक रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री अनिल परब ने घोषणा की है कि राज्य सड़क परिवहन निगम होली के त्योहार के लिए कोंकण जाने वालों के लिए 100 विशेष बसों का संचालन करेगा। बस सेवा बुधवार को शुरू हुई है और यह 27 मार्च तक चलेगी। एक अधिकारी ने बताया कि, मुंबई सेंट्रल, परेल, कुर्ला, बोरीवली, ठाणे, वसई, नालासोपारा और पनवेल से खेड़, चिपलून, रत्नागिरी, कंकावली और सावंतवाड़ी के लिए बसें उपलब्ध रहेंगी।

इस बीच राज्य में कोरोना का खतरा अब भी मौजूद है। लिहाजा कोरोना गाइडलाइंस (Corona Guidelines) का पालन करना जरूरी है। ऐसे में होली से एक दिन पहले बुधवार को राज्य सरकार ने होली को लेकर गाइडलाइंस जारी की। इनमें समय की पाबंदी के अलावा कई और चीज़ों का ज़िक्र किया गया।

राज्य के गृह विभाग द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार, राज्य में नागरिकों को रात 10 बजे से पहले ही होलिका दहन कर लेना है। इतना ही नहीं, होलिका दहन के समय डीजे बजाने, डांस प्रोग्राम रखने या फिर अधिक लोगों के जमा होने की अनुमति नहीं होगी। वहीं शराब सेवन को लेकर सर्कुलर में इस बात पर खास जोर दिया गया है कि यदि कोई होली के मौके पर शराब का सेवन कर हंगामा करने की कोशिश करता पाया गया तो उस पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।