महाराष्ट्र

Published: Jan 17, 2023 01:00 PM IST

Bus Accident महाराष्ट्र : लातूर-पुणे ST बस का एक्सीडेंट; 53 लोग घायल, 16 की हालत गंभीर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

लातूर: लातूर (Latur) के बोरगांव काले (Borgaon Kale) इलाके में एक भयानक बस हादसा (ST Bus Accident) हुआ है। इस हादसे में 53 लोग घायल हो गए, जिनमें से 16 की हालत गंभीर है। घायलों को लातूर (Latur) के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी यह है कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

मिली हुई जानकारी के अनुसार, यह हादसा आज सुबह हुआ। लातूर-पुणे-वल्लभनगर एसटी आज सुबह यह बस पुणे की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक एसटी (ST Bus Accident) से नियंत्रण खो बैठा। इतने में एसटी बस मुरुड के पास बोरगांव काले में पुल से नीचे आ गई। यह बस की टक्कर इतने जोर से हुई कि, अंदर बैठे यात्री जख्मी हो गए। साथ ही एसटी बस का आगे का शीशा पूरी तरह टूट गया। बस के पुल से नीचे गिरते ही बस का आगे का हिस्सा कुचल गया। बस में सफर कर रहे यात्री गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिसमें बच्चे और वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं। इन सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुआ हादसा? 

एसटी बस (ST Bus) का स्टेयरिंग रॉड अचानक टूट गया। जिस वजह से चालक का एसटी बस से नियंत्रण खो बैठा और बस सीधे सड़क से नीचे जाकर मिट्टी के ढेर से जा टकराई। बस का आगे का हिस्सा मलबे में दबने से बस का चालक घायल हो गया। अन्य यात्रियों को भी चोटें आई हैं। जैसे ही इस इलाके के लोगों को हादसे की जानकारी हुई उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। एंबुलेंस को बुलाया गया और घायलों को तत्काल इलाज के लिए लातूर अस्पताल में भर्ती कराया गया।