ठाणे

Published: Aug 22, 2022 07:57 PM IST

Thane Swine Flu Updateजिले में बढ़े स्वाइन फ्लू के 20 मरीज, मरीजों की संख्या 422

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

ठाणे : प्रथम आराध्य देव गणेश उत्सव पर्व अब कुछ ही दिनों में आ रहा है। इस त्योहार की पृष्ठभूमि में बाजार को सजाया जाता है और खरीदारी की होड़ शुरू हो गई है। लेकिन इस पर्व पर स्वाइन फ्लू (Swine Flu) का साया मंडरा रहा है। क्योंकि स्वाइन फ्लू के मरीजों (Patients) की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। पिछले दो दिनों में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या में 20 की वृद्धि (Rise) दर्ज की गई है। इस प्रकार जिले में मरीजों की संख्या 422 तक पहुंच गई है। 

हाल में दही हांडी फेस्टिवल खत्म होने के बाद अब कुछ ही दिनों बाद गणेशोत्सव का त्योहार आ रहा है। ऐसे में फेस्टिव सीजन में मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर लोगों में डर पैदा हो गया है। 

19 अगस्त 2022 को जिले में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़कर 402 थी। वहीं, 14 मरीजों की मौत हुई थी। इस बीच, पिछले दो दिनों में ठाणे महानगरपालिका सीमा में 17 रोगियों की वृद्धि के साथ, रोगियों की संख्या 308 हो गई है और 8 मौतें हुई हैं। उसके बाद कल्याण-डोंबिवली में मरीजों का आंकड़ा 56 पर पहुँच गया है। नवी मुंबई में 3 मरीज बढ़े हैं और मरीजों की संख्या 36 हो गई है। इनमें मीरा-भायंदर में 6, ठाणे ग्रामीण क्षेत्र में 4, बदलापुर 8 और अंबरनाथ का एक मरीज शामिल है। 

271 मरीज हो चुके है ठीक 

जिले में अब तक 422 मरीज पंजीकृत हो चुके हैं। इनमें से 137 मरीजों का इलाज चल रहा है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि शेष 271 मरीजों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। 

स्वाइन फ्लू का क्षेत्रानुसार आकड़ा 

क्षेत्र – मरीजों की संख्या – मृतकों की संख्या