ठाणे

Published: Jun 01, 2020 07:27 PM IST

ठाणेबदलापुर में 229 कोरोना पॉजिटिव

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

बदलापूर. कुलगांव- बदलापुर नपा क्षेत्र में कोरोना के मरीजों की संख्या सोमवार की शाम 6 बजे 229 हो गई है.  सोमवार को 4  पॉजिटिव मिलने से एक बार फिर शहर में हड़कंप मच गया है. लेकिन रविवार को 12 मरीज पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया था. बताया गया है कि 229 मरीजों में से अभी 105 मरीजों का इलाज अलग अलग अस्पतालों में चल रहा है. अब तक 117  मरीज अच्छे होकर अपने घर जा चुके है वही कोरोना से शहर में  7 की  मृत्यु हो चुकी है. शुरू से अब तक  543 लोगों के टेस्ट कराए गए है. इनमें 49 की रिपोर्ट आना बाकी है. शहर में 60 लोग नपा के कवारंटीन में है.

नए मरीज           4

कुल मरीज        229  

ठीक हुए             117 

मृत                      7