ठाणे

Published: Mar 18, 2021 09:47 PM IST

Coronavirusकल्याण में डी-मार्ट के 6 कर्मचारी मिले कोरोना पॉजिटिव

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

कल्याण. कल्याण पश्चिम (Kalyan West) के बैल बाजार क्षेत्र में  स्थित डी मार्ट (D Mart)में काम करने वाले 6  कर्मचारियों को कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए जाने से परिसर में हड़कंप सा मच गया है। 6 कर्मचारियों की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद केडीएमसी (KDMC) ने 5 दिनों तक के लिए मॉल को बंद (Close) करा दिया है।

गौरतलब हो कि पिछले कुछ दिनों से कल्याण-डोंबिवली मनपा  क्ष्रेत्र में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कल्याण पश्चिम के बैल बाज़ार क्षेत्र में स्थित डी-मार्ट  मॉल भीड़ के लिए प्रसिद्ध है। 

5 दिनों तक मॉल बंद

यहां कभी भी भीड़ देखी जा सकती है। भीड़ को मद्देनजर रखते हुए यहां काम करने वाले कर्मचारियों का मनपा द्वारा कोरोना का परीक्षण कराया गया जिसमें 6 कर्मचारियों की जांच  रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई। जिसके बाद मनपा प्रशासन द्वारा अगले 5 दिनों तक के लिए डी-मार्ट मॉल को बंद करा दिया गया  है। ऐसी जानकारी मनपा की चिकित्सा  अधिकारी प्रतिभा पानपाटिल द्वारा दी गई है।