ठाणे

Published: Dec 04, 2020 10:27 PM IST

कोरोना संक्रमणठाणे जिले में शुक्रवार को मिले 624 नए मरीज

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

ठाणे. ठाणे जिले में एक बार फिर संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता नजर आ रहा है। शुक्रवार को 24 घंटे के भीतर 624 नए मरीज तो 16 मरीजों की मौत दर्ज की है। इस प्रकार जिले में कोरोना से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा दो लाख 31 हजार 790 और मृतकों का आंकड़ा 5 हजार 726 हो गया है। 

गुरुवार को जहां जिले के कल्याण-डोंबिवली मनपा क्षेत्र में सबसे अधिक कोरोना के संक्रमित मरीज मिले थे। लेकिन शुक्रवार को सबसे अधिक 168 कोरोना संक्रमित मरीज ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में पाए गए। जबकि 3 लोगों की मौत एक दिन में दर्ज की गई है। इस प्रकार यहां पर कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 52 हजार 306 और मृतकों की संख्या 1246 तक पहुंच गई है। 

इसके पीछे-पीछे तीसरे क्रमांक पर कल्याण-डोंबिवली महानगर पालिका क्षेत्र है। जहां पर शुक्रवार को 124 नए मरीजों दो मरीजों ने इलाज के दौरान अपना दम तोड़ दिया। इस तरह यहां पर कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 54 हजार 584 और मृतकों की संख्या 1065 के ऊपर पहुंच चुकी है। 

जबकि दूसरे क्रमांक पर नवी मुंबई महानगर पालिका है। इसकी सीमा में 162 नए मरीज और दो लोगों की मौत के साथ कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 48 हजार 787 और मृतकों की संख्या 993 हो गई है। मीरा-भाईंदर मनपा क्षेत्र में शुक्रवार को दो मरीजों की मौत दर्ज की गई है। यहां पर 55 नए मरीज के साथ कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 24 हजार 390 और मृतकों की संख्या 761 हो गई है। 

भिवंडी महानगर पालिका क्षेत्र में 10 नए संक्रमित मरीज मिले है और एक मरीज की मौत हुई है। इस प्रकार बाधितों की संख्या 6 हजार 316 और मृतकों की संख्या 346 हो गई है। इसी प्रकार उल्हासनगर महानगर पालिका की सिमा में 42 नए मरीज और एक मरीज की मौत एक दिन में हुई है। यहाँ पर कुल संक्रमितों की संख्या 10 हजार 982 और मृतकों की संख्या 354 तक जा पहुंची है। 

बदलापुर में सर्वाधिक 5 लोगों की हुई मौत  

जिले के बदलापुर नगरपालिका क्षेत्र में अब तक कम मरीज मिल रहे थे और मृत्यु दर पर भी लगाम लगा हुआ था। लेकिन पिछले एक सप्ताह से अंबरनाथ को पीछे छोड़ते हुए यहाँ पर अधिक मरीज भी मिल रहे हैं और पॉजिटिव मरीजों की मौत भी अधिक हो रही है। शुक्रवार को यहां पर एक दिन में 35 नए मरीज पाए गए हैं और 5 मरीजों की मौत दर्ज की है। यहां पर कुल बाधितों की संख्या 8 हजार 192 और मृतकों की संख्या 106 हो गई है। जो कि जिला प्रशासन के साथ-साथ नगरपालिका के लिए भी चिंता का विषय बना हुआ है। अंबरनाथ नगर पालिका क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर 16 नए मरीज और कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 7 हजार 963 हो चुकी है। 

पिछले 5 दिनों से ठाणे ग्रामीण क्षेत्र में नए संक्रमित मरीजों में कमी दर्ज की गई थी। शुक्रवार को 12 नए मरीज पाए गए है जबकि एक भी पॉजिटिव मरीज की मौत 24 घंटे में दर्ज नहीं की गई है। इस प्रकार यहां पर कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 18 हजार 270 और मृतकों संख्या 565 तक गई है।