ठाणे

Published: Jun 13, 2022 07:44 PM IST

Municipal General Electionअंबरनाथ नगरपालिका आम चुनाव, लॉटरी पद्धति से वार्ड के आरक्षण निश्चित किए गए

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

अंबरनाथ : कुलगांव- बदलापुर (Kulgaon- Badlapur) और अंबरनाथ (Ambernath) नगरपालिका के आम चुनावों की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, सोमवार को ऊक्त दोनों नगरपालिका के वार्डो के आरक्षण के लिए लॉटरी निकाली गई। पहले कोरोना और बाद में ओबीसी आरक्षण को लेकर नगरपालिका के चुनाव टल गए थे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने आदेश के बाद राज्य चुनाव आयोग (State Election Commission) ने पिछले हफ्ते महानगरपालिका के और 13 जून को नगरपालिका के वार्डो के आरक्षण निर्धारित किए। वार्डो के आरक्षण घोषित होने के साथ ही राजनीतिक क्षेत्र में सरगर्मियां तेज हो गई है।                

अंबरनाथ नगर पालिका के जनप्रतिनिधि का कार्यकाल दो वर्ष पूर्व समाप्त हो चुका है। कोर्ट द्वारा राज्य में स्थानिक स्वराज्य संस्थाओं के चुनाव कराने के आदेश के बाद कलेक्टर ने चुनाव आयोग के आदेशानुसार 9 जून को शहर में 29 वार्ड बनाने की घोषणा की। इस बीच 29 वार्डों के आरक्षण प्रक्रिया नगरपालिका के सभागृह में पीठासीन अधिकारी रोहित कुमार राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी। 4 स्कूली छात्र के हाथों लॉटरी निकाली गई। 

29 पैनल में कुंल 59 सदस्य है इसमें अनुसूचित जाति के लिए 8 और अनुसूचित जनजाति के लिए 2 वार्ड तय किए गए। इसमें 28 और 29 एसटी वर्ग के आरक्षित हूए है। वार्ड में मतदाताओं की संख्या के आधार पर वार्ड निश्चित किए गए। प्रभाग क्रमांक 1,4,8,9, अनुसूचित जाति पुरुष और 7,14,17,19, अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। इसी तरह 2,3,5,6,10,11,12,13,15,16,18,20,21,22,23,24,25,26,27 यह 19 वार्ड सर्वसाधारण वर्ग के तय किए गए है। इनमें 50 प्रतिशत महिलाओं के वार्ड घोषित हुए, नगरपालिका में महिलाओं के लिए 30 होंगे। वार्ड क्रमांक 4 में 3 सदस्य होंगे। आरक्षण प्रक्रिया में पीठासीन अधिकारी रोहित कुमार राजपूत के अलावा नगरपालिका के मुख्याधिकारी डॉ. प्रशांत रसाल, अतिरिक्त मुख्याधिकारी डॉ. प्रशांत शेलके के मार्गदर्शन में संदीप कांबले, महेंद्र नेर और अमोल मानकर की देखरेख में ऊक्त प्रक्रिया संपन्न हुई।