ठाणे

Published: Dec 16, 2020 06:37 PM IST

भिवंडीमनपा सभागृह नेता चुने गए श्याम अग्रवाल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

भिवंडी. भाजपा नगरसेवक श्याम अग्रवाल को भिवंडी मनपा (Bhiwandi Municipal Corporation) का  सभागृह नेता चुना गया है। मनपा महासभा के दौरान उक्त घोषणा महापौर प्रतिभा विलास पाटिल (Mayor Pratibha Vilas Patil) द्वारा की गई।

मनपा सभागृह नेता चुने जाने के उपरांत महापौर प्रतिभा पाटिल, मनपा आयुक्त पंकज आशिया, भाजपा शहराध्यक्ष नगरसेवक संतोष शेट्टी, मनपा विरोधी पक्ष नेता यशवंत टावरे, निवर्तमान सभागृह नेता पूर्व महापौर विलास पाटिल, जावेद दलवी, भाजपा वरिष्ठ नगरसेवक सुमित पाटिल, स्थाई समिति सभापति हलीम अंसारी, भाजपा वरिष्ठ नगरसेवक नीलेश चौधरी, हनुमान चौधरी, एड. हर्षल पाटिल, दीपाली पाटिल, बासू नित्यानन्द नाडार, मनपा प्रभाग सभापति नन्दिनी गायकवाड़, अस्मिता चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेस नगरसेवक प्रशांत लाड़, सेना वरिष्ठ नगरसेवक मनोज काटेकर, तुषार चौधरी, मदन बुवा नाइक, बालाराम चौधरी, संजय म्हात्रे, मनोज सिंह ठाकुर,महेंद्र गायकवाड़, सुहास नकाते सहित तमाम जनप्रतिनिधियों नें पुष्पगच्छ प्रदान कर अभिनन्दन किया है। 

नवनिर्वाचित सभागृह नेता श्याम अग्रवाल ने अपनी नियुक्ति पर सांसद कपिल पाटिल, विधायक महेश चौगुले, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष शेट्टी सहित तमाम मनपा जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए मनपा सदन को सभी राजनीतिक दलों के सहयोग से पूर्णतया ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा से संचालित किए जाने का भरोसा दिया है।